Jogira Sara Ra Ra: सॉन्ग Torture में Nawazuddin Siddiqui और Neha Sharma की फ्रैश रोमेंटिक जोड़ी देखकर फैंस ने बोली ऐसी बातें

Nawazuddin Siddiqui Neha Sharma Song Torture: बॉलीवुड के प्रतिभाली अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और खूबसूरत अभिनेत्री नेहा शर्मा की आगामी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’  का पहला सॉन्ग टॉर्चर को आज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। सॉन्ग काफी जबरदस्त और फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग में नवाज और नेहा की फ्रैश जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो सॉन्ग में नेहा शर्मा और नवाज डांस करते हुए काफी जंच रहे हैं।

फैंस यूट्यूब पर इस सॉन्ग को लेकर काफी अच्छे-अच्चे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने इस सॉन्ग पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’दोनों बढ़िया हैं….लव यू नेहा शर्मा और नवाज़ुद्दीन सर।’’ एक फैन कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’नेहा शर्मा+नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।’’इसके अलावा फैंस इस सॉन्ग के लिए जोनिता गांधी की भी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने जोनिता की तारीफ करते हुए लिखा कि,’’जोनिता गांधी इतनी मेलोडी क्वीन हैं, उनकी आवाज अनूठी है हमेशा हमारे दिमाग को तरोताजा करती है !!’’ 

बता दें कि, सॉन्ग टॉर्चर को जोनिता गांधी और मीत ब्रोस ने मिलकर गाया है। इस सॉन्ग को मीत ब्रोस ने कंपोज किया है। इसके अलावा सॉन्ग की लिरिक्स को कुमार ने लिखा है।  आपको बता दें कि, फिल्म जोगीरा सारा रा रा से पहली बार नेहा शर्मा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी किसी फिल्म में साथ में काम करते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म से नवाज और नेहा की रोमेंटिक जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

फिल्म जोगीरा सार रा रा को कुशन नंदी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट को गालिब असद भोपाली ने लिखा है। फिल्म को किरण श्रॉफ और नईम सिद्दीकी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह एक रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म मे नवाज जोगी प्रताप और नेहा शर्मा डिंपल चौबे का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 12 मई 2023 को रिलीज की जा रही है। अब देखते है कि फैंस को नेहा और नवाज की यह फिल्म कितनी पसंद आती है।

ये भी पढ़ें: Twitter के Blue Tick उड़ने पर Amitabh Bachchan ने बोली यह मजेदार बात, फैंस ने भी दिए ऐसे फनी रिएक्शन

Latest Posts

spot_img

you may like