Nawazuddin Siddiqui ने Salman Khan और Tiger Shroff के सामने उनके किरदार को छोटा दिखाने पर दिया इतना बड़ा बयान

Nawazuddin Siddiqui Salman Khan Tiger Shroff: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जोकि इन दिनों अपनी दो बड़ी आगामी फिल्में ‘अफवाह’ और ‘जोगीरा सा रा रा’ को लेकर खबरों में बने हुए है। इसी बीच नवाज ने बड़े स्टार्स की तुलना में उनके किरदार के अहमियत पर एक बड़ा बयान दिया है। नवाजुद्दीन ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में इस बात पर बड़ा बयान दिया है।

नवाज ने बड़ी फिल्मों में उनके रोल को छोटा करने पर जबाव देते हुए कहा कि, ‘’उन्होंने ने कई कर्मिशियल फिल्में की हैं। इन कर्मिशियल फिल्मों में वे मुख्य विलेन थे। लेकिन इन फिल्मों में उनके रोल को छोटा नहीं किया गया था। उन्होंने फिल्म में जितना भी अच्छे सीन्स दिए थे, वो सारे ही सीन्स फिल्म में दिखाए गए थे।’’

नवाज ने इसी पर आगे बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’उन लोगों के मेरे किरदार की जरूरत थी, इसलिए शायद उन्होंने मेरे साथ ऐसा नहीं किया। मैंने सलमान भाई, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया है। फिल्म में मेरे जितने सीन्स थे, वो सब सीन्स रखे गए थे। एक भी सीन को इधर-उधर नहीं किया गया था।’’

नवाज के वर्कफ्रंट की बात करे तो उनकी फिल्म अफवाह को आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में भूमी पेडनेकर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म से पहली बार भूमि और नवाज की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिली है। इस फिल्म को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं।

वहीं नवाज की दूसरी फिल्मों की बात करें, तो वे कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। नवाज फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ में भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 12 मई 2023 को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके अपोजिट नेहा शर्मा नजर आयेंगी। नेहा पहली बार नवाज के साथ किसी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: कल आ सकता है SRK की  Jawan का Teaser, एक बार फिर से बदलेगी फिल्म की रिलीज डेट, जानिए अब कब रिलीज हो सकती है फिल्म?

Latest Posts

spot_img

you may like