Nana Patekar ने कहा SRK और मेरे बीच कोई दिक्कत नहीं है, मैंने ही उसे बोला था कि वो एक दिन बड़ा स्टार बनेगा, बोले हम जब भी मिलते हैं तो…

Nana Patekar Says I have Good Relationship With SRK: बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर नाना पाटेकर जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द वैक्सनी वॉर’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं, उन्होंने बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान के साथ अपने संबंधों पर विचार साझा किए है। नाना ने कहा है कि शाहरुख और उनके बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं और आज भी वे जब शाहरुख से मिलते हैं, तो काफी प्यार से मिलते हैं। 

नाना पाटेकर ने हाल ही में न्यूज 18 इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के साथ अपने संबंधों के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’वो बहुत अच्छा कलाकार है। इसकी पहली फिल्म मेरे साथ थी-’राजू बन गया जैंटलमेन’, लेकिन रिलीज तो उसकी दूसरी फिल्म पहले हो गई। बहुत बेहतरीन कलाकार है, मैंने उस वक्त पूछा लो शाहरुख से कभी भी मैंने कहा था कि-’तू बहुत बड़ा स्टार बनेगा’, पहली ही फिल्म में मैंने उसे बोला था।जब भी मिलता है, तो आज भी वैेसे ही उसी तरह से मिलता है मेरे साथ। मुझे कोई दिक्कत नहीं उससे और वो मेरा अपना है मेरा छोटा है, तो मुझे उससे दिक्कत क्यों होगी?’’ 

बात करें नाना पाटेकर की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की,  तो इस को निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में कोविड के समय में भारत द्वारा बनाई गई स्वदेशी वैक्सीन के लिए लगी वैज्ञानिकों की मशक्कत को दिखाया जायेगा। इसके अलावा इस फिल्म में यह भी दिखाया जायेगा कि कैसे दूसरे देशों ने भारत की इस को-वैक्सीन को गलत दिखाने की साजिश रची। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो ही है, इस फिल्म का क्लैश मासी कॉमेडी फिल्म फुकरे 3 से होगा। हालांकि, फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को इस क्लैश से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उन्हें लगता है यह दोनों ही फिल्में अलग प्रकार की हैं और लोग दोनों ही फिल्मों को प्यार देंगे। नाना पाटेकर के अलावा इस फिल्म में पल्लवी जोशी, राइमा सेन और सप्तमी गौड़ा भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

ये भी पढ़ें: Vivek Agnihotri ने कहा The Vaccine War और Salaar के क्लैश को  लेकर Prabhas के फैंस मुझे गालियां दे रहे थे, लेकिन अब भाग कोई और गया

Latest Posts

spot_img

you may like