Nadia Khan says Dharmendra also not likes anti Pak dialogues: सनी देओल की फिल्म गदर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रह है। हालांकि, यह फिल्म पाकिस्तान के लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। सनी देओल के पाकिस्तान में काफी फैंस हैं, लेकिन गदर जैसी फिल्मों से वहां के फैंस के सनी से अक्सर नाराज हो जाते हैं। पाकिस्तान में सनी के फैंस को उनके पाकिस्तानी विरोधी डायलॉग्स बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। सनी देओल और उनके पिता धर्मेन्द्र को भी खुद फिल्मों में पाकिस्तानी विरोधी डायलॉग्स बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। इस बात का खुलासा पाकिस्तान की जानी-मानी टीवी प्रेजेंटर नादिया खान ने इस साल की शुरुआत में नादिर अली के पॉडकास्ट में किया था।
नादिया ने धर्मेन्द्र के साथ अपने एक इंटरव्यू के बारे में बताते हुए कहा कि, “मैंने उनसे (धर्मेन्द्र) कहा, ‘मुझे यह पसंद नहीं है जब आपका बेटे सनी देओल अपनी फिल्मों में पाकिस्तान विरोधी डायलॉग्स कहते हैं।’ और, आप जानते हैं उन्होंने क्या कहा? उन्होंने कहा, ‘मुझे भी यह पसंद नहीं है।’ मैंने उनसे कहा कि वह सनी को बताएं कि पाकिस्तान में मेरे जैसे उनके कई फैंस हैं। उनसे कहो कि ऐसी बातें न कहे।’’
नादिया के इन सवालों पर धर्मेंद्र ने ने उन्हें जवाब देते हुए था कहा था कि सनी को भी अपनी फिल्मों में पाकिस्तान विरोधी बातें कहना पसंद नहीं है, क्योंकि वह जानते हैं कि पाकिस्तान में भी उनके फैंस हैं। पर मजबूरी है। नादिया की इन बातों में कितनी सच्चाई यह तो पता नहीं। हालांकि, नादिया की इस बयान पर अभी तक सनी देओल और धर्मेन्द्र ने किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बात करें सनी देओल की फिल्म गदर 2 की, तो इस फिल्म ने भारत में अभी तक 260 करोड़ रुपए से अधिक तक की कमाई कर ली है। उम्मीद है कि यह फिल्म दूसरे वीकेंड के अंत तक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए से अधिक तक की कमाई कर लेगी।
ये भी पढ़ें: Gadar 2 की सफलता के बीच SRK की Jawan ने एडवांस बुकिंग के मामले में ओवरसीज में मचाया गदर

