साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा चुकी है। वह अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है और फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। अब इसी बीच उनकी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ काफी लाइमलाइट में है। बता दे सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां रिलीज होगी?
कितनी हुई फिल्म की कमाई?
दरअसल, यह रोमांटिक फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 31 मई को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खास रिस्पांस मिला था। फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ-साथ मशहूर अभिनेता राजकुमार राव मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म की कहानी बहुत खूबसूरत है और इसे आप परिवार के साथ भी देख सकते हैं।
बता दे इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है, इसके साथ ही करण जौहर और अपूर्व मेहता ने इस प्रोड्यूस किया है। फिल्म का बजट 40 करोड़ के आसपास बताया गया है और इस फिल्म में नए बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में कहा जा सकता है की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
कब स्ट्रीम होगी फिल्म?
रिपोर्ट की माने तो ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वही नेटफ्लिक्स ने भी अपने इंस्टाग्राम पर उसका पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “उनकी कहानी एक अल्टीमेट मैच है। मिस्टर एंड मिसेज माही, अब आपकी स्क्रीन पर आने को तैयार है, आ रही है मिडनाइट नेटफ्लिक्स पर।” ऐसे में यह फिल्म 25 जुलाई की रात 12:00 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो जाएगी। बता दे फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के अलावा जरीना वहाब, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, हिमांशु जयकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: सिनेमाघरों में दहशत फैलाने के बाद अब ‘Munjya’ की OTT पर दस्तक, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?

