OTT पर जल्द ही रिलीज होंगी पिछले साल की कुछ बड़ी हिट फिल्में

सिनेमा स्क्रीन पर धमाल मचाने के बाद कुछ बड़ी फिल्में जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। जिनमें दृश्यम 2, भेडिया और अवतार 2 शामिल है

OTT Upcoming Movies: पिछले साल सिनेमा स्क्रीन पर कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई है।जिसमें से कुछ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं।इनमें अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2 और जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित फिल्म अवतार 2 जबरदस्त बिजनेस कर रही है। जिन लोगों ने इस फिल्म को अभी तक बड़े परदे पर नहीं देखा है।उनके लिए अब बड़ी खबर है। ये सभी फिल्में अब जल्द दी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। कुछ के तो डेट फिक्स भी हो गए हैं। तो सबसे पहले बात करते हैं। अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 की।

फिल्म दृश्यम 2 की ओटीटी राइट्स अमेजन प्राइम ने खरीदे है। ऐसे में अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर्स इस फिल्म को फ्री में देख सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म शुक्रवार 13 जनवरी यानि की आज से ही अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू के अलवा अक्षय खन्ना और श्रेया सरन लीड में हैं।दर्शकों का इस फिल्म को अभी भी ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

दृश्यम 2 के अलावा वरूण धवन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भेड़िया भी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म जनवरी महीने की लास्ट वीक में ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। हालाकि इसे लेकर अभी तक कोई भी ऑफिसियल घोषणा नहीं की गई है। माना ये जाता है कि फिल्म की रिलीज के 3 से 4 सप्ताह बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो जाती है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ये फिल्म नवंबर महीने में रिलीज हुई थी। वरूण धवन के अलावा इस फिल्म में कृति सेनन भी लीड में हैं और श्रध्दा कपूर पर फिल्माया गाना ठुमकेश्वरी लोगों को खूब पसंद भी आया है।

इन दोनों ही फिल्मों के अलावा हॉलीवुड की हिंदी में डब फिल्म अवतार 2 के ओटीटी पर रिलीज होने का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। खबर है कि फिल्म अवतार 2 को फिल्म मेकर ओटीटी पर रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जल्द ही रिलीज होगी। अमूमन डिज्नी पर कोई भी फिल्म 45 दिनों के बाद रिलीज हो जाती है। अवतार 2 को रिलीज हुए अभी करीब 30 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में बस कुछ ही दिनों के बाद ये फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी। तो है ना आपके के लिए अच्छी खबर।

ये भी पढ़े: Shehzada Trailer: एक्शन के साथ कॉमेडी करते दिखे Kartik Aryan, Shehzada का ट्रेलर रिलीज

Latest Posts

spot_img

you may like