Moushumi Chatterjee ने स्विमिंग कॉस्ट्यूम के चलते छोड़ दी थी Vinod Khanna की फिल्म, अभिनेत्री को था इस बात का डर

Moushumi Chatterjee left Vinod Khanna film due to swimming costume: बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी जिन्होंने पिछले चार दशकों में बॉलीवुड में एक से एक बेहतरीन फिल्में की है। मौसमी जिनकी ‘घायल’, ‘अंगूर’ और ‘घर एक मंदिर’ जैसी फिल्में लोगों के जहन में आज भी है। मौसमी ने जिस हिसाब से  एक पारिवारिक भारतीय महिला का किरदार इन फिल्मों में निभाया था, शायद ही कोई अभिनेत्री निभा पाए। उनमे मां और एक सती जैसी भाभी वाले किरदार लोगों को आज भी पसंद है। 

मौसमी को हमेशा अपनी लज्जा काफी प्रिय रही है, इसलिए उन्होंने एक फिल्म में अंग प्रदर्शन करने से मना कर दिया था। मौसमी को दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के साथ एक फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन उन्हें इस फिल्म में स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनना था। परंतु मौसमी ने इस फिल्म को स्विमिंग कॉस्टयूम के चलते मना कर दिया था। 

मौसमी ने हमे दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि, ‘’मैंने विनोद खन्ना के साथ  एक फिल्म छोड़ दी थी क्योंकि इसके लिए मुझे स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनना जरूरी था। मुझे डर था कि कहीं कोई मेरी तस्वीर खींचकर अखबार में न छाप दे। मुझे लगता है कि अगर आपके चेहरे और मुस्कान में सेक्स अपील नहीं है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अपने सारे कपड़े उतार दे।’’

इसके अलावा मौसमी ने अपने बॉलीवुड में अपने फेवरेट के एक्टर्स के  बारे मेंबताते हुए कहा कि, ‘’मुझे ऋषि कपूर और मिथुन चक्रवर्ती काफी पसंद थे। मिथुन को तो मैंने काफी स्ट्रगल करते हुए भी देखा है। इन दोनों के साथ मैंने काफी काम भी किया है और इन दोनों से मेरे काफी झगड़े भी होते थे। इन दोनों ने मुझे कभी भी एक हीरोइन की तरह ट्रीट नहीं किया।’’

आपको बता दे कि, मौसमी ने मिथुन के साथ साल 1984 में आई हिट फिल्म घर एक मंदिर में काम किया था। इस फिल्म में मौसमी मिथुन की भाभी बनीं थी। इसके अलावा उन्होंने ऋषि कपूर के साथ भी एक ही ऐसी फिल्म घर परिवार (1991) भी की थी, इस फिल्म में भी वे ऋषि कपूर की भाभी बनीं थी।

ये भी पढ़ें: Ashish Vidyarthi ने बताया कि उन्हें इस चीज की सख्त जरूरत थी, इसलिए उन्हें दूसरी शादी करनी पड़ी, बोले अकेले बोर हो रहा था

Latest Posts

spot_img

you may like