Virat Kohli से लेकर chris Morris तक, IPL 2020 के ये 15 सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी !!

आइपीएल की 8 टीमें एक ट्रॉफी और 10 करोड़ रुपये की इनामी राशि जीतने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करते नजर आईं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइपीएल के इस सीजन में 15 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 10-10 करोड़ रुपये से ज्यादा की सैलरी लेने वाले हैं।

Most Expensive Players IPL 2020: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इंडिया के त्योहार यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 के सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। IPL 2020 का खिताब जीतने के लिए सभी टीमों ने जमकर मेहनत किया। आइपीएल की 8 टीमें एक ट्रॉफी और 10 करोड़ रुपये की इनामी राशि जीतने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करते नजर आईं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइपीएल के इस सीजन में 15 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 10-10 करोड़ रुपये से ज्यादा की सैलरी लेने वाले हैं।

भारतीय टीम की बात करें तो आइपीएल 2020 के लिए सबसे ज्यादा सैलरी पाने वालों की लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धौनी, रिषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और मनीष पांडे का नाम शामिल है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली सबसे ज्यादा सैलरी (17 करोड़ रुपये) 2020 के सीजन के लिए पाएंगे, जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कंगारू गेंदबाज पैट कमिंस का नाम शामिल है, जिनको केकेआर ने साढ़े 15 करोड़ रुपये में खरीदा है। आइपीएल 2020 में सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में आप देख सकते हैं कि कौन सा खिलाड़ी किस नंबर पर है।

यहाँ देखे पूरी लिस्ट IPL 2020 के सबसे महंगे 15 खिलाड़ी:-

  • विराट कोहली (RCB)- 17 करोड़ रुपये
  • पैट कमिंस (KKR)- 15.50 करोड़ रुपये
  • रोहित शर्मा (MI)- 15 करोड़ रुपये
  • एमएस धौनी (CSK)- 15 करोड़ रुपये
  • ऋषभ पंत (DC)- 15 करोड़ रुपये
  • सुनील नरेन (KKR)- 12.50 करोड़
  • बेन स्टोक्स (RR)- 12.50 करोड़ रुपये
  • स्टीव स्मिथ (RR)- 12.50 करोड़ रुपये
  • डेविड वार्नर (SRH)- 12.50 करोड़ रुपये
  • एबी डिविलियर्स (RCB)- 11 करोड़ रुपये
  • हार्दिक पांड्या (MI)- 11 करोड़ रुपये
  • केएल राहुल (KXIP)- 11 करोड़ रुपये
  • मनीष पांडे (SRH)- 11 करोड़ रुपये
  • ग्लेन मैक्सवेल (KXIP)- 10.75 करोड़ रुपये
  • क्रिस मॉरिस (RCB)- 10 करोड़ रुपये

Latest Posts

spot_img

you may like