Monica Bedi की लापरवाही की वजह से Salman Khan के अपोजिट फिल्म Karan Arjun में नहीं मिला था काम करने का मौका

मोनिका बेदी ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे उनके हाथ से अंजाने में करण अर्जुन जैसी बड़ी फिल्म निकल गई थी

Monica Bedi Talks About The Karan Arun Movie: एक्ट्रेस मोनिका बेदी हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान ही बना रही थी कि उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सालेम के साथ जुड़ गया। इसके बाद मोनिका की गिरफ्तारी और फिर जेल जाने के बाद फिल्मी करियर तबाह हो गया। बावजूद इसके मोनिका ने जेल से बाहर आने के बाद फिर से फिल्मों में वापसी की लेकिन मोनिका का सिक्का दर्शकों के दिलों पर नहीं चला और उनकी फिल्में कामयाब नहीं हो पाई। मोनिका फिल्मों के साथ ही साथ टेलीविजन पर भी काम किया है। मोनिका ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे उनके हाथ से अंजाने में करण अर्जुन जैसी बड़ी फिल्म निकल गई थी।

एक्ट्रेस मोनिका बेदी ने हाल ही में दिए सिध्दार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हे एक वक्त में कई फिल्मों का ऑफर मिला था। इन्ही में से एक फिल्म सलमान खान और शाहरूख खान अभिनीत करण अर्जुन भी है। एक दिन फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन उनसे मिले और अपना कार्ड दिया औऱ कहा कि आकर मिलो। पर मोनिका ने कहा कि वो तब नई नई थी और फिल्मों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती थी कि कैसे काम मिलता है। या फिर कैसे जाकर बात करते हैं। इसलिए वो राकेश रोशन से मिलने नहीं गई।

मोनिका ने आगे कहा कि बाद में उन्हे पता चला कि राकेश रोशन ने उन्हे फिल्म करण अर्जुन में सलमान खान के अपोजिट कास्ट करने के लिए बुलाया था, लेकिन मोनिका बेदी तब मिलने नहीं गई और ये रोल फिर ममता कुलकर्णी को मिल गया था। ममता ने बाद में सलमान खान के अपोजिट इस फिल्म में काम किया और इस तरह उनकी लापरवाही की वजह से एक बड़ी फिल्म उनके साथ से निकल गई थी।

इस बातचीत में मोनिका बेदी ने ये भी कहा कि जिंदगी में उन्हे किसी तरह की कोई शिकायत अब तक के सफर में नहीं हैं। क्योकि आपके नसीब में जितना लिखा था वो मिल गया। आपको बता दे कि मोनिका ने 90 के दशक के शुरूआती दौर में कई हिंदी फिल्में की थी। जिनमें मनोज कुमार के बेटे के साथ एक फिल्म है जो रिलीज ही नहीं हो पाई है। इसके अलावा सुरक्षा,जानम समझा करो,एक फूल तीन कांटे,तिरछी टोपी वाले,प्यार इश्क और मोहब्बत व जोड़ी नं.1 जैसी फिल्में शामिल हैं।

ये भी पढ़े: Hema Malini और Amitabh Bachchan की बेजोड़ केमिस्ट्री की वजह से क्या Dharmendra ने नहीं देखी फिल्म Baghban, ड्रीम गर्ल ने किया रियक्ट

Latest Posts

spot_img

you may like