Mona Singh Had Her Eggs Frozen Said Had No Marriage Plans: टीवी जगत और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री मोना सिंह जोकि पिछले 20 सालों से दर्शकों का अपने अभिनय से मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं, उन्होंने बताया है कि वे कभी शादी करना ही नहीं चाहती थी और इसलिए उन्होंने पहले ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। हालांकि, मोना ने साल 2019 में श्याम राजगोपालन से शादी कर ली। इसी बीच मोना ने बताया है कि वे कब मां बनना चाहेंगी?
मोना ने ईटाइम्स से बातचीत करते हुए मां बनने के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मैं अपने आप में ही पूरी थी और मुझे कभी नहीं लगा कि मुझे अपनी लाइफ में एक मर्द की जरूरत है। लेकिन जब मैं श्याम से मिली, तो मुझे उनसे प्यार हो गया। वो काफी अच्छी इंसान हैं और वो नहीं चाहते हैं कि मैं अपने आप को बदलूं। मुझे खुशी है कि मैंने काफी लेट में शादी की, क्योंकि अब मुझे चीजों की काफी ज्यादा समझ है। अगर मैंने अपने 20s में शादी की होती, तो मैं आज उस तरह की महिला नहीं होती है, जोकि अब मैं हूं। बात रही बच्चों की, तो जब मैंने अपने एग्स फ्रीज करवाए थे, तो मुझे पता नहीं था कि मैं शादी करूंगी। लेकिन अब जब मेरी शादी हो चुकी है, तो मुझे पता नहीं है कि मैं कब बच्चे पैदा करना चाहूंगी। लेकिन यह होगा जब हम दोनों तैयार होंगे।’’
इसके अलावा मोना ने ईटाइम्स को यह भी बताया कि शादी करने के बाद उनकी लाइफ कैसी चल रही है? मोना ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’शादी के बाद लाइफ अच्छी चल रही है, लेकिन इसके लिए हम रोज काम करना पड़ता है। श्याम और मैं एक साथ रहने की कोशिश करते हैं। शादी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि अब मेरे पास एक कॉफी पार्टनर, ट्रेवल पार्टनर, फिल्म देखने वाला पार्टनर और खाना साथ में खाने वाला पार्टनर है।’’
ये भी पढ़ें: Madhu Chopra को आज भी बेटी Priyanka Chopra को लेकर लिए इस फैसले का होता है दुख, बोलीं मैं दोषी महसूस करती हूं

