MasterChef India के 8वें सीजन का विनर बने Mohammed Aashiq, जजेज ने दी बधाई तो जानते हैं यूजर्स का क्या है रिएक्शन

कभी जूस की दुकान चलाने वाले 24 साल के मोहम्मद आशिक ने मास्टरशेफ इंडिया का नया सीजन जीत लिया है। जबकि दूसरे व तीसरे नंबर पर ये प्रतियोगी रहे

Mohammed Aashiq Wins MasterChef India 2023: कर्नाटक के मंगलोर के रहने वाले 24 साल के मोहम्मद आशिक ने मास्टरशेफ इंडिया का नया सीजन 8 जीत लिया है। मास्टरशेफ इंडिया सीजन 8 का विनर बनने के बाद मोहम्मद आशिक ने इस जीत के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ये आप सभी के प्यार और समर्थन का ही नतीजा है कि मैं इस सीजन का विनर बना हूं। आप सभी का इसके लिए बहुत बहुत शुक्रिया। तो वहीं सोनी लिवइंडिया और शो के जजेज में से एक रणवीर बरार ने आशिक को मास्टरशेफ इंडिया 2023 का विनर बनने के लिए बधाई देते हुए अच्छे भविष्य की उम्मीद जताई है।

आपको बता दें कि मास्टरशेफ इंडिया 2023 के फिनाले में मोहम्मद आशिक को रूखसार सईद,नांबी जेसिका और सूरज थापा मे कड़ा मुकाबला मिला था लेकिन सभी को पछाड़ते हुए मोहम्मद आशिक ने विनर का तमगा अपने नाम कर लिया। रूखसार सईद पहली और नांबी जेसिका दूसरी रनरअप बनी हैं। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद आशिक इसके पहले के सीजन में भी हिस्सा ले चुके थे। जहां वो फिनाले से पहले ही शो से बाहर हो गए थे। अबकी बार जब मोहम्मद आशिक फिर से इस शो में हिस्सा लेने आए, तो वो पूरी तैयारी के साथ आए और विजेता बनकर बाहर आए।

मास्टरशेफ इंडिया 2023 के जजेज में से एक रणवीर बरार ने मोहम्मद आशिक को जीत के लिए बधाई देते हुए लिखा है कि एक प्रेरणादायक शुरुआत से लेकर एक चुनौतीपूर्ण यात्रा तक, आपने और अधिक के लिए साहस करना कभी नहीं छोड़ा। मास्टरशेफ मोहम्मद बनने पर बधाई। आशिक! रणवीर बरार के इस पोस्ट पर कई यूजर्स व अपने क्षेत्र में माहिर शख्सियतें भी आशिक को बधाई दे रहे हैं। शेफ विकी ने अपने ट्विट में लिखा है कि मैं इस लड़के को जानता हूं। जो बहुत ही मेहनती है और उम्मीद है कि ये लड़का आगे भी अपनी चमक ऐसे ही बनाए रखेगा। शेफ प्रिया वीजान ने भी आशिक को बधाई देते हुए लिखा है कि हमें आप पर गर्व है।

मोहम्मद आशिक को ट्राफी के साथ 25 लाख रूपये मिले हैं। मास्टरशेफ इंडिया की रसोई में जाने से पहले आशिक खुद की जूस की दुकान चलाते थे पर खाना बनाने के आशिक के जूनून ने उन्हे आज मास्टरशेफ इंडिया 2023 का विजेता बना दिया। जो पिछले मास्टरशेफ इंडिया शो में अयोग्य घोषित हो गए थे। बावजूद इसके आशिक ने हार नहीं मानी और दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत्र बनते हुए मास्टरशेफ इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़े: Mukesh Khanna एक्टर Junior Mehmood के निधन से हुए दुखी, बोले मुझे शिकायत है कि…

Latest Posts

spot_img

you may like