Mithun Chakraborty की 80s की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल, लीड एक्टर की तलाश हुई शुरू

Mithun Chakraborty film sequel: बॉलीवुड में 80 के दशक और 90 के दशक के मेगास्टार रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती अब अपनी एक फिल्म का सीक्वल लाने जा रहे हैं। मिथुन अपने 80 के दशक की एक सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहें हैं। वे इस सीक्वल फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते  हुए नजर आयेंगे। 
सूत्रों के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती साल 1982 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म ‘डिस्को डांसर’ का सीक्वल ‘डिस्को डांसर 2’ बनने जा रहा है। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और इस फिल्म के प्रोड्यूसर और निर्देशक बब्बर सुभाष फिल्म ‘डिस्को डांसर’ के सीक्वल ‘डिस्को डांसर 2’ को बनाने के बारे में सोच रहे हैंं। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

फिल्म ‘डिस्को डांसर 2’ को नितिन कुमार गुप्ता द्वारा डायरेक्ट किया जायेगा, जिन्होंने ‘सयोनि’ और ‘लव इन यूक्रेन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म ‘डिस्को डांसर 2’ की स्क्रिप्ट को लिखने के लिए एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद से बातचीत की जा रही है, जिन्होंंने ‘बंजरंगी भाईजान’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है। इसके अलावा इस फिल्म के म्यूजिक के लिए इंटरनेशनल म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर्स को लाया जायेगा। 
सूत्रों की मानें तो फिल्म ‘डिस्कों डांसर 2’  को पैन वर्ल्ड लेवल पर बनाया जायेगा। इस फिल्म को एक इंटरनेशनल म्यूजिकल फिल्म की तरह बनाया जायेगा। फिल्म में मिथुन (जिमी) और उनके बेटे की कहानी को आगे बढ़ायेगा। इस फिल्म में मिथुन एक बूढ़े जिमी का किरदार निभायेंगे। इसके अलावा मिथुन (जिमी) के बेटे के रूप में बॉलीवुड के किसी बड़े एक्टर को चुना जायेगा। मिथुन बेटे के रूप में एक्टर्स की कास्टिंग पर जल्द ही काम शुरू किया जायेगा। एकबार ‘डिस्को डांसर 2’ की स्क्रिप्ट फाइनल हो जाए फिर कास्टिंग से लेकर प्रोडक्शन तक सारी बातों की जानकारी जल्द ही साझा कर दी जायेगी।
अब देखते हैं कि फिल्म ‘डिस्को डांसर 2’ में बब्बर सुभाष दर्शकों को क्या नया दिखा सकते हैं। इसके अलावा बूढ़े जिमी की कहानी को भी देखना काफी मजेदार होगा।

ये भी पढ़ें: Kapil Sharma के साथ मिलकर फिर से हंसाएंगे Sunil Grover, Comeback पर दिया रियक्शन?

Latest Posts

spot_img

you may like