OTT: गुड्डू या कालीन भैया, रईसी में कौन सबसे आगे? जानिए Mirzapur-3 के सितारों की संपत्ति!

पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पैड अभिनेता है। मिर्जापुर में काम करने के बाद से एक्टर को कालीन भैया के नाम से भी जाना जाता है।

ओटीटी दुनिया की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘मिर्जापुर-3’ काफी लाइमलाइट में है। मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया है जिसके बाद से ही फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड है। रिपोर्ट की माने तो मिर्जापुर 5 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे देगी। इसी बीच मिर्जापुर में काम करने वाले सितारे भी काफी लाइमलाइट में है। तो चलिए जानते हैं आखिर मिर्जापुर की सितारों की संपत्ति कितनी है?

पंकज त्रिपाठी
सबसे पहले बात करते हैं अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बारे में। बता दे पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पैड अभिनेता है और वह करीब 45 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। कालीन भैया के किरदार से मशहूर हुए पंकज त्रिपाठी के घर की कीमत ही 16 करोड रुपए के आसपास है। इसके अलावा मुंबई के मड आइलैंड में भी उनका एक करोड़ों का घर है। वह लग्जरी गाड़ियों के भी मालिक है।

अली फजल
वहीं अभिनेता अली फजल भी एक जाने-माने अभिनेता है। उन्होंने इस वेब सीरीज में गोविंद पंडित उर्फ गुड्डू भैया का किरदार निभाया है। बता दे अली फजल की संपत्ति 33 करोड़ के आसपास है। वह अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ मिलकर ‘पुशिंग बटन स्टूडियो’ चला ते हैं जिसके माध्यम से वह करोड़ों की कमाई करते हैं।

श्वेता त्रिपाठी
इसके बाद नाम आता है श्वेता त्रिपाठी का। बता दे मिर्जापुर-3 के जरिए लाइमलाइट लूटने वाली श्वेता त्रिपाठी की संपत्ति करीब 8 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा उनके पास लग्जरी गाड़ियां भी है।

रसिका दुग्गल
वही बात की जाए पापुलर एक्ट्रेस रसिका दुग्गल के बारे में तो उन्हें भी मिर्जापुर-3 से काफी सफलता हासिल हुई है। इसमें उन्होंने बिना त्रिपाठी का रोल अदा किया है। रिपोर्ट की माने तो रसिका दुग्गल की कुल संपत्ति 22 करोड़ के आसपास है।

कुलभूषण खरबंदा
अंत में बात करते हैं मिर्जापुर के बाबूजी यानी की मशहूर अभिनेता कुलभूषण खरबंदा के बारे में। बता दे इस वेब सीरीज से कुलभूषण खरबंदा को अच्छी खासी लाइमलाइट मिली है। हालांकि वह इससे पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। बता दे कुलभूषण खरबंदा की संपत्ति करीब 15 करोड़ के आसपास है।

ये भी पढ़ें: पंचायत के बाद Jitendra Kumar ने ‘कोटा फैक्ट्री’ के लिए वसूली तगड़ी फ़ीस, बने OTT के हाईएस्ट पेड एक्टर!

Latest Posts

spot_img

you may like