दाउद इब्राहिम को जहर दिए जाने पर बने खुशी वाले मीम्स, ऋषि कपूर समेत बॉलीवुड के इन एक्टर्स के इस आंतकवादी से थे संबंध

Memes On Dawood Ibrahim Being Poisoned Bollywood Had Links With Dawood: 90s के दौर के आतंकवादी और माफिया दाउद इब्राहिम को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि दाउद एक अनजाने व्यक्ति द्वारा जहर दिया गया था, जिसके बाद माफिया की तबियत काफी खराब हो गई और उसे तुरंत कराची के एक अस्पतताल में भर्ती कराना पड़ा है। ट्विटर (X) और कई न्यूज पोर्ट्ल्स पर दाउद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरें दिख रही हैं। हालांकि, अभी तक भारत सरकार और पाकिस्तान सरकार  दाउद को जहर दिए जाने की खबरों पर पुष्टि नहीं कर पाई है। इसके अलावा इन खबरों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

हालांकि, न्यूज 18 के अनुसार दाउद के करीबी छोटा शकील का मानना है कि यह खबरें झूठी हैं। बहरहाल ये खबरें कितनी सच्ची हैं, इसका तो पता नहीं। लेकिन दाउद के जहर दिए जाने को लेकर ट्विटर (X) पर काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। यूजर्स ट्विटर पर दाउद को लेकर खूब सारे मीम्स बना रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि यह जानबूझकर किया गया है और अब दाउद के आखिरी दिन करीब आ गए हैं। 

दाउद इब्राहित एक ऐसा कुख्यात माफिया रहा है, जिसने 90s के दौर में मुंबई में काफी गदर मचाया था। दाउद के अंडर कई प्रकार के गलत मुंबई में हुआ करते थे। दाउद जोकि एक कुख्यात माफिया था, लेकिन इस आंतकवादी के बॉलीवुड में भी काफी अच्छे कनेक्शन थे। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी जीवनी ‘खुल्लम-खुल्ला’ में खुलकर बताया था कि वे दाउद से मिले थे। ऋषि ने इस मुलाकात के बारे में बताते हुए अपनी जीवनी में लिखा था कि-’’दुबई में उन्होंने दाउद इब्राहिम से मुलाकात की थी और दाउद ने उन्हें ‘भाई’ कहकर संबोधित किया था। इसके अलावा दाउद ने पैसों से मदद करने की बात भी कही थी।’’ ऋषि कपूर ने यह भी कहा था कि उन्हें दाउद इब्राहिम से मिलने पर किसी तरह का कोई परहेज नहीं था और न ही इस बात का पछतावा। 

ऋषि कपूर के अलावा 80s की हीरोइन मंदाकिनी के भी दाउद इब्राहिम से संबंध होने की बात कही जाती है। दाउद और मंदाकिनी की साथ में कई तस्वीरें मीडिया में छपी थी। ऐसा माना जता है कि अनिल कपूर भी दाउद को काफी अच्छी तरीके से जानते थे। इसके अलावा कई और बॉलीवुड एक्टरर्स के संबंध दाउद इब्राहिम से थे। 

ये भी पढ़ें: आयशा खान के इल्जामों के बाद मुनव्वर फारूकी बुरी तरह से रोए, फैंस बोले मुनव्वर को बदनाम मत करो

Latest Posts

spot_img

you may like