Meenakshi Seshadri ने कहा इस वक्त उन्हें और Anil Kapoor को लेकर एक अच्छी फिल्म बन सकती हैं, बोलीं जब मैं पिछली बार उनसे मिली थी तब उन्होंने मुझे..

Meenakshi Seshadri says a good film can be made with her and Anil Kapoor: 80 और 90 के दशक की सुपरस्टार अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि जोकि अब भारत वापस आ गई हैं और वे फिल्मों में अपना कमबैक करना चाहती हैं। मीनाक्षी इन दिनों अच्छे प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं और जल्द ही वे अपना कमबैक करती हुई नजर आयेंगी। इसी बीच मीनाक्षी ने डायरेक्टर्स को आइडिया है कि वे उन्हें और अनिल कपूर को लेकर एक बहुत ही अच्छी फिल्म बना सकते हैं। 

मीनाक्षी ने हाल ही में एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अनिल कपूर के साथ अपने काम करने के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’अगर मैं गलत नहीं कह रही हूं, तो मैंने ज्यादातर फिल्में एक हीरो के साथ की हैं, तो वो अनिल हैं, शायद सात-आठ फिल्में की हैं। और मैं हमेशा जोक करती थी कि अनिल तुमने सबसे ज्यादा फिल्में शायद माधुरी के साथ की है। लेकिन मैं आज सोचती हूं कि अगर कोई मुझे और अनिल को लेकर एक फिल्म बनाता है, वो बहुत ही अच्छा रहेगा, क्योंकि हम दोनों बहुत ही फिटनेस में विश्वास रखते हैं। हम दोनों अपने लुक्स और अपनी एक्टिंग पर मेहनत करने के बारे में सोचते हैं, तो हम दोनों का थोड़ा कॉम्पटीशन होता हैं सेट पर।’’

इसके अलावा मीनाक्षी ने पिछले साल अनिल कपूर से की अपनी मुलाकात के बारे में भी बताया है। मीनाक्षी ने इस मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मैंने उनसे पिछले साल 2022 में मुलाकात की थी। तो 1980s के एक्टर्स का रियूनियन था और मुझे भी इनवाइट किया गया था। और अनिल ने मुझे कॉम्प्लीमेंट देते हुए कहा कि मीनाक्षी तुमने क्या कर लिया है, तुम काफी अच्छी लग रही हो, तुम पहले से भी काफी अच्छी लग रही हो। तो मैंने कहा अब तो हमें साथ में काम करना पड़ेगा।’’ अब देखना होगा कि क्या कोई निर्देशक मीनाक्षी और अनिल को लेकर कोई फिल्म बनाता हैं कि नहीं।

ये भी पढ़ें: Amit Sana ने कई सालों बाद Indian Idol 1 में अपनी हार का बताया कारण, अमित के साथ की गई थी यह साजिश जिससे वो शो के विजेता नहीं बन पाए

Latest Posts

spot_img

you may like