MC Stan को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, Shah Rukh Khan के साथ करेंगे काम

Shah Rukh Khan-MC Stan: सलमान खान के शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) को जीतने के बाद एमसी स्टैन (MC Stan) की किस्मत आसमान छू रही है। उनकी लोकप्रियता दोगुनी हो गई है। लोकप्रियता में उन्होंने देश के कई बड़े-बड़े सेलेब्स के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पहले खबर आई थी कि बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी ‘जवान’ (Jawan) में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ काम करती नजर आएंगी। लेकिन अभी तक इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। इसी बीच अब खबर है कि एमसी स्टैन शाहरुख खान की फिल्म जवान का हिस्सा बन गए है।

बिग बॉस 16 के दौरान, सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी को शाहरुख खान की आने वाली फिल्म में एक अहम किरदार दिलवाने की बात कही थी। प्रियंका भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड है। लेकिन अभी तक इस बात पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि प्रियंका जवान में काम कर रही हैं या नहीं? वहीं अब खबर आई है कि रैपर एमसी स्टैन शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान में नजर आने वाले है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक एमसी स्टैन एटली के निर्देशन में बन रही जवान में नजर आने वाले है।

बता दें की शाहरुख खान की पठान के बाद अब जवान उनकी मोस्ट अवेटेटड फिल्म है। फिल्म से शाहरुख खान लुक रिलीज किया जा चूका है। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति, नयनतारा और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाले है। अभी यह साफ नहीं है कि स्टैन जवान में क्या भूमिका निभाएंगे। हो सकता है कि उन्हें फिल्म में गाने के लिए जोड़ा गया हो। जल्द ही इस बात का भी खुलासा होगा।

जवान का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा रचित है। उन्हें जोखिम उठाने वाला संगीतकार कहा जाता है। जवान की ज्यादातर शूटिंग महाराष्ट्र में की गई है। इसलिए किसी बड़ी फिल्म में पुणे के रैपर को लेना रोमांचक होगा। बिग बॉस के बाद स्टैन की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। हाल ही में उन्होंने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े सिंगर्स को लोकप्रियता के मामले में मात दी है। स्टैन ने गूगल ट्रेंड्स में नेहा कक्कड़, अरिजीत सिंह और एआर रहमान को भी पछाड़ दिया है। शाहरुख खान की जवान 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये भी पढ़े: Hera Pheri 3 में Sanjay Dutt, Phir Hera Pheri के इस कैरेक्टर के भाई का रोल निभायेंगे

Latest Posts

spot_img

you may like