Marriage Proposal Ousts Meenakshi Seshadri From Damini: अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि 90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा रही हैं। मीनाक्षी को हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक अभिनेता मनोज कुमार ने फिल्म पेंटर बाबू से दिया था। हालाकि ये फिल्म बहुत ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई थी। बाद में मीनाक्षी को बड़ा ब्रेक फिल्म मेकर सुभाष घई ने अपनी फिल्म हीरो से दिया। जिसमें वो अभिनेता जैकी श्रॉफ को बतौर हीरो लॉन्च कर रहे थे। 1983 में रिलीज फिल्म हीरो हिट रही और इस तरह मीनाक्षी शेषाद्रि और जैकी श्रॉफ दोनों रातों रात स्टार बन गए। इसके बाद तो मीनाक्षी ने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा और हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में की। 90 के दशक के आखिर में फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ विवाद की वजह से मीनाक्षी फिल्मों से दूर हो गई।
हालाकि मीनाक्षी फिर से सक्रिय हो गई हैं लेकिन राजकुमार संतोषी से विवाद के बाद मीनाक्षी ने शादी कर फिल्मों से दूरी बना ली। मीनाक्षी ने पहली बार अब इस बारे में विस्तार से बातें की हैं। हाल ही में मीनाक्षी शेषाद्रि ने जूम चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया है कि कैसे उन्हे निर्देशक राजकुमार संतोषी के शादी के प्रपोजल को इनकार करने के बाद फिल्म दामिनी से निकाल दिया गया था। मीनाक्षी इस बारे में कहती हैं कि उन्हे राजकुमार संतोषी के मैरेज प्रपोजल को ठुकरा दिया था। इसलिए उन्हे फिल्म दामिनी से निकाल दिया गया था। अचानक फिल्म से निकाले जाने पर वो प्रोड्यूसर गिल्ड चली गई और एक्टर्स व प्रोड्यूसर गिल्ड ने इस मामले में मीनाक्षी का साथ दिया और फिर दामिनी फिल्म में उनकी वापसी हुई।
मीनाक्षी ने इस बारे में आगे कहा कि वो उन सभी एक्ट्रेसेस को शुक्रिया कहती हैं, जिन्होने तब इस रोल को करने से इनकार कर दिया था। हालाकि दामिनी फिल्म के कॉन्सेप्ट के लिए राजकुमार संतोषी की जमकर तारीफ भी करती हैं और कहती है कि उनका वीजन काफी अच्छा था। इसलिए फिल्म को रिलीज के बाद लोगों ने पसंद किया। मीनाक्षी ने तब कहा था कि वो निजी विवाद के बारे में कभी किसी से चर्चा नहीं करेंगी। मीनाक्षी ने राजकुमार संतोषी की फिल्म घायल,दामिनी के बाद घातक में काम किया है। घातक के बाद मीनाक्षी ने शादी कर इंडस्ट्री से दूरी बना ली और राजकुमार संतोषी ने भी शादी कर ली।
सनी देओल के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा कि वो बहुत ही अच्छे स्वभाव के हैं और अपने काम को बहुत ही संजीदगी से लेते हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म डकैत के एक किसिंग सीन का जिक्र करते हुए बताया कि इस सीन शूटिंग के वक्त उन्हे पता ही नहीं चला कि सनी देओल ने कब उन्हे किस कर लिया। हालाकि मैं इसे लेकर बहुत नर्वस थी लेकिन सब बहुत ही आसानी से हो गया था। हालाकि बाद में सेंसर बोर्ड ने उस सीन को काट दिया था।

