Shah Rukh और Aamir Khan को एक साथ इस फिल्म में कास्ट करना चाहते थे Mansoor Khan, Kajol ने ठुकरा दिया था SRK की बहन का रोल

मंसूर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म जोश से जुड़े कुछ रोचक और चौंकाने वाले किस्सों का खुलासा किया है। यह वही फिल्म है जो साल 2000 में रिलीज़ हुई थी

Mansoor Khan Planned A Film With SRK & Aamir But: ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘जो जीता वही सिकंदर’ जैसी क्लासिक फिल्मों के निर्देशक मंसूर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म जोश से जुड़े कुछ रोचक और चौंकाने वाले किस्सों का खुलासा किया है। यह वही फिल्म है जो साल 2000 में रिलीज़ हुई थी और जिसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को पहली बार पर्दे पर एक साथ भाई-बहन के रूप में देखा गया था।

मंसूर खान ने बताया कि शुरुआत में वह फिल्म जोश में आमिर खान और शाहरुख खान दोनों को लेना चाहते थे, लेकिन twist यह था कि दोनों को ही ‘मैक्स’ का किरदार निभाना था। यह फिल्म का मुख्य किरदार था, एक गैंग लीडर, जो अपनी बहन से बेहद प्यार करता है और शहर की दूसरी गैंग से भिड़ता है। जब आमिर और शाहरुख को इस बारे में बताया गया और उन्हें यह पता चला कि दूसरा अभिनेता भी वही किरदार निभाने वाला है, तो दोनों ने ही फिल्म करने से मना कर दिया। दोनों शायद इस विचार से सहज नहीं थे कि एक ही भूमिका के लिए उन्हें तुलना का सामना करना पड़ेगा।

जब आमिर खान ने फिल्म से किनारा किया, शाहरुख खान ने दोबारा स्क्रिप्ट सुनी और फिल्म के लिए हामी भर दी। इसके बाद मैक्स का किरदार शाहरुख ने निभाया और फिल्म में जान डाल दी। शाहरुख का स्टाइलिश अंदाज़ और ऐंग्री यंग मैन वाली पर्सनालिटी को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म के एक और अहम किरदार शाहरुख की बहन की भूमिका के लिए मंसूर खान की पहली पसंद काजोल थीं। उन्होंने काजोल को स्क्रिप्ट सुनाई लेकिन जैसे ही काजोल को पता चला कि उन्हें शाहरुख की बहन का रोल निभाना है, वो नैरेशन बीच में ही छोड़कर उठ गईं और बिना कुछ कहे चली गईं। काजोल और शाहरुख ने उस समय तक कई रोमांटिक फिल्में साथ की थीं, और शायद वो इस रिश्ते की छवि बदलने को तैयार नहीं थीं।

इसके बाद मंसूर ने यह किरदार ऐश्वर्या राय को ऑफर किया, जिन्होंने इसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। ऐश्वर्या और शाहरुख की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को फिल्म में खूब सराहा गया और फिल्म जोश बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। फिल्म के दूसरे किरदारों में प्रिया गिल,चंद्रचूड सिंह और शरत सक्सेना,शरद कपूर आदि सहायक किरदारों में थे।

ये भी पढ़े: Piku सिनेमाघरों में फिर से देने जा रही है दस्तक, Deepika Padukone ने Irrfan Khan के लिए लिखा दिल को छू लेने वाला संदेश

Latest Posts

spot_img

you may like