जब Katrina Kaif और Tabu ने Manoj Bajpayee को कर दिया था सबके सामने शर्मिंदा, एक इंटरव्यू में किया खुलासा

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे एक नहीं बल्कि दो दो बार उन्हे अभिनेत्रियों की वजह से शर्मिंदा होना पड़ा था। आखिर कौन थी वो एक्ट्रेसेस जानिए के लिए पढ़िए पूरी खबर

Manoj Bajpayee Recalls Tabu Katrina Touching His Feet: अभिनेता मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता के तौर पर उभरे हैं। जिनकी फिल्में लीक से हटकर होती हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तो मनोज बाजपेयी छाए हुए हैं। मनोज बाजपेयी की एक और फिल्म रिलीज होने वाली है। जिसे लेकर कुछ विवाद भी हो रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच सिर्फ एक बंदा काफी है की स्क्रीनिंग बीती रात रखी गई, जहां कई सितारों और फिल्म समीक्षकों ने फिल्म देखी और मनोज बाजपेयी की एक्टिंग को सराहा भी। मनोज बाजपेयी ने इस फिल्म में एक वकील का शानदार किरदार निभाया है।

इसी फिल्म के प्रमोशन को लेकर मनोज बाजपेयी कई मीडिया संस्थानों में इंटरव्यू भी दे रहे हैं। ऐसे ही इंडिया टीवी के स्पेशल शो आप की अदालत में मनोज बाजपेयी हाल ही में नजर आए। जहां उन्होने एंकर रजत शर्मा के कई ऐसे सवालों के जवाब भी दिए। जिसके लिए एक्टर विवादों में रहे हैं। इनमें हंसल मेहता,अनुराग कश्यप आदि के साथ विवाद भी शामिल हैं। जिसपर मनोज बाजपेयी ने अपनी बात बड़ी ही सहजता के साथ रखी है। इसके अलावा इसी बातचीत में मनोज बाजपेयी ने ये भी बताया है कि कैसे कैटरीना कैफ और तब्बू की वजह से उन्हे शर्मिंदा होना पड़ा था।

मनोज बाजपेयी के मुताबिक जब वो प्रकाश झा की फिल्म राजनीति की शूटिंग कर रहे थे। तब उनका और कैटरीना कैफ का साथ में कोई भी सीन नहीं था। फिल्म के प्रीमीयर के मौके पर जब सभी कलाकार इकठ्ठा हुए, तो उनमें कैटरीना भी शामिल थी। आखिर में जब सब कलाकारों का एक साथ फोटो सेशन होने लगा, तब कैटरीना कैफ आई और मेरे पैर छू कर कहा कि आप बहुत अच्छे अभिनेता हैं। अचानक से उसका पैर छूना मुझे अच्छा नहीं लगा। मैं सबके बीच में शर्मिंदा हो गया। मीडिया के सामने मेरी मिट्टी पलीद कर दी थी, लेकिन ये कैटरीना के तारीफ करने और सम्मान देने का अपना अंदाज़ था।

इसके अलावा जब सत्या फिल्म रिलीज हुई और तब्बू ने फिल्म देखी, तो वो एक दिन सेट पर मेरे पास आई और मेरे पैर छूने से खुद को रोक नहीं पाई। मैं यहीं सोच रहा था कि क्या मैं इतना बूढ़ा हो गया हूं कि सब मेरे पैर छू रहे हैं। यही सोचकर मैं शर्मिंदा हो गया था। मनोज बाजपेयी ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि आने वाले 10 सालों में वो करीब 50 फिल्मों का टारगेट बना कर चल रहे हैं कि वो इतनी फिल्मों की शूटिंग कर लेंगे, क्योकि उनकी अधिकतर फिल्मों की शूटिंग 35-40 दिनों में हो जा रही है।

ये भी पढ़े: Salman Khan की फिल्म दबंग पर धर्मेंद्र का बड़ा खुलासा, बोले मेरी इस फिल्म से प्रेरित था चुलबुल पांडे का किरदार

Latest Posts

spot_img

you may like