Manish Wadhwa ने बताया कि Gadar 2 के क्लाईमैक्स में उन्हें पीटने के बाद Sunny Deol ने उन्हें क्या बोला?

Manish Wadhwa Sunny Deol said this after climax of Gadar 2: सनी देओल की फिल्म गदर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचा रही है। देशभर में इस फिल्म की चर्चा हो रही है, हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए आतुर है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए भीड़ लगी हुई है। इस फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाने वाले मनीष वाधवा को भी इस फिल्म से एक अलग स्टारडम मिला है। इस फिल्म में मनीष ने जनरल हामिद इकबाल का किरदार निभाया है। उनके इस किरदार की तारीफ दर्शक से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स कर रहे हैं। 

इस फिल्म का क्लाईमैक्स दर्शकों को काफी पसंद आया है। क्लाईमैक्स में सनी देओल और मनीष वाधवा के फाइट सीन्स भी देखने को मिले है। मनीष ने भी सनी के साथ क्लाईमैक्स सीन को शूट करने का अनुभव बताते हुए ‘बॉलीवुड ठिकाना’ को कहा कि, तो वह विशेष सीन, जिस क्षण निर्देशक ने ‘कट’ कहा, वह मेरे पास आए, मेरा कॉलर ठीक किया और पूछा ‘लगी तो नहीं?’ और मैंने कहा, ‘नहीं नहीं पाजी। नहीं लगी’। यहह उनकी देखभाल है, कि आपको किसी भी तरह से चोट नहीं पहुंची। वह अद्भूत है।” 

मनीष ने सनी की और तारीफ करते हुए कहा कि, ‘’सनी पाजी सिर्फ खुद को नहीं देखते। वह पूरी फिल्म देखते हैं।वह कभी भी आप पर अपने विचार नहीं थोपते, वह बहुत प्यार से पूछते हैं, ‘अगर हम इसे ऐसे ही करें तो क्या होगा?’ और साथ ही वह आपकी बहुत परवाह करता है।’’

बात करें, फिल्म गदर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इस फिल्म ने भारत में पहले वीक में 300 करोड़ रुपए से अधिक तक की कमाई कर ली है। इस फिल्म का बजट लगभग 50 से 70 करोड़ रुपए के बीच का है, तो उस हिसाब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बन गई है। फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेड एनालिस्ट की माने तो यह फिल्म दूसरे हफ्ते के अंत तक 400 करोड़ रुपए से अधिक तक की कमाई कर लेगी।  

ये भी पढ़ें: JP Dutta भी अब Sunny Deol के साथ बनायेंगे Border 2, यह होगी फिल्म की कहानी और सनी देओल के साथ फिल्म में नए एक्टर्स को किया जायेगा कास्ट

Latest Posts

spot_img

you may like