शादी से पहले ही Arjun Kapoor के बच्चे की मां बननेवाली हैं Malaika Arora, जानें पूरी सच्चाई 

Malaika Arora Pregnant : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक है। यह दोनों आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वही कुछ वक्त पहले ही इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। जब से इन दोनों के रिलेशनशिप की खबर सामने आई हैं, तबसे फैंस इन दोनों की शादी का बडे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काफी लंबे समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबर भी सामने आ रही थी, जिस पर अभी तक किसी का बयान सामने नहीं आया है।

शादी की अफवाहों के बीच अब मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को लेकर एक नई खबर सामने आई है। एक न्यूज़ वेबसाइट की माने तो उन्होंने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली है। प्रेग्नेंसी के सिलसिले में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कुछ दिनों पहले विदेश भी गए थे, और वहां उन्होंने अपने कुछ खास लोगों को प्रेगनेंसी के बारे में जानकारी दी है। एक सूत्र ने इस वेबसाइट को जानकारी दी है कि,’ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं। अक्टूबर में मलाइका और अर्जुन लंदन भी गए थे जहां दोनों ने अपने करीबी लोगों के बीच प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।’

इस खबर के सामने आने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के चाहने वालों की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। हालांकि अभी तक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तरफ से इस बात को लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। दरअसल आपको बता दें कि साल 1998 में मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा अरहान खान भी है। लेकिन वहीं साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान एक दूसरे से अलग हो गए और इनका तलाक हो गया था। अरबाज खान संग तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। वही अक्सर यह दोनों वेकेशन पर जाते थे और अपनी अपनी तस्वीर से सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते। इसके अलावा इन दोनों को कई बार एक साथ भी देखा गया है। खैर अब हर कोई बस इसी बात के लिए एक्साइटिड है कि कब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी शादी से लेकर अपने पहले बच्चे की अनाउंसमेंट पब्लिकली करते हैं।

यह भी पढ़ें : गिले-शिकवे मिटाकर Shalin Bhanot और Tina Datta ने किया अपने प्यार का इजहार, कैमरा के सामने कोजी हुए एक्टर

Latest Posts

spot_img

you may like