KGF Chapter 2: मेकर्स ने लॉन्च की अपनी पहली यूनिट ‘तूफान’, जारी होने के साथ ही मचा रहा है धमाल

आपको बता दें कि, 'तूफान' का जोश से भरा संगीत वीडियो KGF चैप्टर 2 की रिलीज के रिलीज के महीने भर पहले से उलटी गिनती शुरू करता है। ऐसे में फिल्म के निर्माता, होम्बले फिल्म्स का कहना है कि यह गाना KGF फ्रेंचाइजी की दूसरे इंस्टॉलमेंट के लिए टोन सेट करेगा।

Yash Starrer KGF Chapter 2 Songs: इस साल की एक और सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘KGF चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) 14 अप्रैल, 2022 को स्क्रीन्स पर धूम मचाने के लिए तैयार है। सुपरस्टार यश (Yash) उर्फ ​​रॉकी मेगा कैनवास एक्शन-एंटरटेनर के साथ वापस आ गया है। पहली फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के साथ, होम्बले फिल्म्स के निर्माताओं ने अब फिल्म का पहला गाना ‘तूफान’ (Toofan) रिलीज करने की घोषणा की है, जो आज रिलीज हो रहा है। रॉकी द लोन रेंजर का KGF के दूसरे पार्ट में भी खूब बोलबाला दिखने वाला है क्योंकि इसमें वह अपने पुराने और नए दुश्मनों को साथ धूल चटाते नजर आएंगे।

फ़िल्म से एक नए पोस्टर के साथ पहले गाने ‘तूफान’ (KGF Chapter 2 Songs) से पर्दा उठाने के साथ यह हम को इसके असल हिट मशीन की तरफ वापस ले जाता है, जिसने एक कल्ट स्टेटस के साथ ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म का भी स्थान हासिल किया था!

आपको बता दें कि, ‘तूफान’ का जोश से भरा संगीत वीडियो KGF चैप्टर 2 की रिलीज के रिलीज के महीने भर पहले से उलटी गिनती शुरू करता है। ऐसे में फिल्म के निर्माता, होम्बले फिल्म्स का कहना है कि यह गाना KGF फ्रेंचाइजी की दूसरे इंस्टॉलमेंट के लिए टोन सेट करेगा। लिरिकल संगीत वीडियो का क्रेस्केंडो KGF और अन्य सभी प्रशंसकों को अपने रंग में रंग देगा! जुमून से भरे बीट्स और ट्रैक की शानदार रदम पूरी तरह से रॉकी की कहानी से मेल खाती है, जो महान योद्धा है, जो एक सच्चे विजेता के रूप में उभरने के लिए सभी मुश्किलों से लड़ता है!

KGF चैप्टर 1, अपनी प्रभावशाली कहानी, बेहतरीन स्पेशल इफेक्ट्स के लिए जानी जाती है, जिसमें यश के शानदार प्रदर्शन के साथ टॉप क्लास एक्शन सीक्वेंसेज जिसने ग्लोब्ल स्टैंडर्ड्स को छुआ था और वर्ल्ड क्लास सिनेमैटोग्राफी दिखाई गई थी, जो उनके ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व ‘रॉकी’ का पर्याय बन गया। . बहुप्रतीक्षित सीक्वल K.G.F चैप्टर 2 विरासत को आगे ले जाने और संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज सहित भारी भरकम कलाकारों की टुकड़ी के साथ खुद के और श्रेष्ठ होने का वादा करता है।

प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित, और होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित पीरियड एक्शन फिल्म इस 14 अप्रैल, 2022 को देशभर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। उभरते हुए पैन इंडिया प्रोडक्शन हाउसों में से एक, होम्बले फिल्म्स आने वाले दो वर्षों में उद्योग की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से कुछ को बैंकरोल करने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं होम्बले फिल्म्स इसके के अलावा प्रभास की ‘सालार’, जो उनकी तीसरी पैन इंडिया फिल्म है उसकी भी निर्माता है। जबकि, सबसे अधिक मांग वाले निर्देशकों में से एक, प्रशांत नील, जिन्होंने बड़ी हिट KGF-चैप्टर 1 के साथ भारतीय सिनेमा में धमाका किया था, वह इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।

KGF चैप्टर 2 को उत्तर भारत के बाजारों में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, जो भारत में सबसे बड़े प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन हाउस हैं। एक्सेल ने दिल चाहता है, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो, गली बॉय और कई अन्य हिट फिल्में दी हैं।

बता दें, KGF चैप्टर 2 कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 27 मार्च 2022 को रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: RRR Promotion: एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस ‘आरआरआर’ बनी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर प्रमोशन करने वाली पहली फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like