Makarand Deshpande On SRK & Aamir Khan: बॉलीवुड के किंग मिस्टर शाहरुख खान और परफेक्टनिस्ट आमिर खान के साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता मकरंद देशपांडे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मकरंद देशपांडे ने बतौर चरित्र अभिनेता अपने आप को इस इंडस्ट्री में स्थापित किया है। अपने करीब 4 दशक के फिल्मी करियर में मकरंद ने हिंदी,मराठी,साउथ के अलावा अब हॉलीवुड की फिल्म में भी काम कर लिया है। मकरंद देशपांडे की पिछले साल रजाकार और मंकी मैन रिलीज हुई थी। रजाकार हैदराबाद शहर पर आधारित फिल्म है जिसमें देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के रोल को दिखाया गया है। जबकि हॉलीवुड फिल्म मंकी मैंन में अभिनेता ने एक राजनेता की भूमिका अदा की है।
शाहरुख के बारे में बात करते हुए मकरंद ने कहा कि शाहरुख का स्टारडम और औरा अलग ही है। जबकि आमिर खान की सादगी आपके के दिल में बस जाएगी। आमिर खान के बारे में मकरंद का कहना है कि आमिर खान को कहानी की परख को पहचाने की काबिलियत बहुत अच्छी है। उसकी हर फिल्म बहुत ही शानदार रहती है। लाल सिंह चढ्ढा के बारे में अभिनेता का कहना है कि ये फिल्म भी बहुत अच्छी थी। आपको बता दें कि अभिनेता ने आमिर खान की पहली फिल्म कयामत से कयामत तक और शाहरुख खान की सर्कस से अपने सफर का आगाज किया था। मकरंद देशपांडे के इस पूरे इंटरव्यू को देखने के लिए आप लहरें पोडकास्ट का यूट्यूब चैनल को क्लिक कर सकते हैं।
मकरंद देशपांडे ने आगे कहा कि शाहरुख के औरे से हरकोई प्रभावित हो सकता है और उसे अपने साथ घऱ ले जा सकता है। एक्टर ने आगे कहा कि शाहरुख खान की पिछली रिलीज फिल्म पठान और जवान, दोनों उन्होने देखी है और पठान से अच्छा उन्हे जवान लगी। जिसमें शाहरुख ने अपनी उम्र के बराबर का रोल किया था। वो बहुत बेहतरीन था। इसी बातचीत में दोनों सितारों की तुलना करने के सवाल पर मकरंद देशपांडे अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं कि आप दोनों की तुलना नहीं कर सकते हैं। दोनों अपने आप में बेमिसाल हैं। आमिर खान को कहानी की ज्यादा समझ है। वे फिल्में चुनते वक्त गलतियां नहीं करते हैं। इतने उतार-चढ़ाव के बाद भी दोनों आज भी इंडस्ट्री में टिके हुए हैं यह कमाल की बात है। दोनों हार नहीं मानने में विश्वास रखते हैं।
ये भी पढ़े: Kangana Ranaut अब राजनीति से प्रेरित कोई फिल्म नहीं बनाएंगी, जानिए आखिर क्यों?

