पहले Nana Patekar और इस एक्टर के साथ बनने वाले थी Main Khiladi Tu Anari, लेकिन फिर…

Main Khiladi Tu Anari Was Being Made With Nana Patekar: साल 1994 में आई अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर हिट फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। इस फिल्म में भरपूर एक्शन और कॉमेडी देखनी को मिली थी। इस फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। लेकिन पहले इस हिट फिल्म को जावेद जाफरी डायरेक्ट करना चाहते थे और इस फिल्म को अनिल शर्मा प्रोड्यूस करने वाले थे। जावेद जाफरी  ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ की ही तरह एक फिल्म बनाना चाहते थे। इस फिल्म में जावेद पुलिस वाले रोल में नाना पाटकेर को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन यह फिल्म किसी कारणवश बन नहीं पाई।

इस बात का खुलासा खुद जावेद जाफरी ने किया है। जावेद ने हाल ही में रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में इसके बारे में बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’वो (अनिल शर्मा) मुझे लेकर कुछ बनाने के बारे में सोच रहे थे। तो उन्होंने मुझे उस वक्त कहा था कि जावेद तुम एक फिल्म बनाओ, डायेक्टर करो, मैं उसे प्रोड्यूस करूंगा। औऱ हमने एक फिल्म को बनाने के बारे में सोचा भी था, जो बाद ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के रूप में बनी थी। तो मैंने सोचा था कि आमिर खान (स्टार वाले रोल में ) और पुलिस वाले रोल में नाना पाटेकर को कास्ट करूंगा। अक्षय और सैफ को लेकर ‘मैं खिलाड़ी और तू अनाड़ी’ थोड़ी कमर्शियल फिल्म बन गई। लेकिन मैं इसे एक हार्डकोर कॉप और एक स्टार जो अपने किरदार में घुसना चाहता, वैसी फिल्म बनाना चाह रहा था। लेकिन फिर किसी वजह से यह फिल्म बन नहीं पाई। लेकिन अनिल शर्मा के साथ आज भी मेरे रिश्ते अच्छे हैं।’’

बता दें कि, साल 1994 में  ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’  में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को समीर मलखान ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही थी। 

ये भी पढ़ें: जब Ronit Roy ने Adaalat के लिए हॉलीवुड के इतने बड़े ऑफर को ठुकरा दिया, बोले मुझे भारतीय होने का गर्व है

Latest Posts

spot_img

you may like