Mahesh Bhatt How He Survived In Industry Because Of Vinod Khanna: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली निर्देशक महेश भट्ट जिन्होंने बॉलीवुड को सारांश, नाम और सड़क जैसी कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब महेश इस इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल कर रहे थे और फिर दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना की मदद की वजह से वे एक सफल डायरेक्टर बन पाए। महेश भट्ट ने विनोद खन्ना की 77वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए, अभिनेता के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताया है।
महेश भट्ट ने विनोद खन्ना के साथ अपने संबंधों पर बातचीत करते हुए ईटाइम्स को बताया कि, ‘’स्टार्स, विशेष रूप से उभरते हुए स्टार्स, अक्सर उन निर्देशकों पर विश्वास की कमी रखते हैं जिन्होंने असफलताओं का अनुभव किया है। मेरी तीन फ्लॉप फिल्मों के बावजूद विनोद खन्ना जिनके साथ मैंने उनकी फिल्म ‘मेरा गांव मेरा देश’ में एक अच्छी बॉन्डिंग बना ली थी, उन्होंने कई बड़े प्रोड्यूसर को मेरा नाम सुझाया था। जिससे मुझे एक आरामदायक जीवन और इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करने का मौका मिला।’’
इसी आगे महेश ने विनोद खन्ना के बारे में और बताते हुए कहा कि, ‘’हालांकि, मेरी फिल्म ‘लहू के दो रंग’ ने इतना अच्छा परफॉर्म नहीं किया था, लेकिन इसने मुझे बचाए रखने में कामयाब रखा और यह सब कृपा विनोद खन्ना की थी। उनकी मित्रता सचमुच मेरे लिए अनमोल थी। मैं इस लार्जर दैन लाइफ रियल हीरो के बिना यहां नहीं होता, जो मेरे लिए सिर्फ रील हीरो नहीं था। धन्यवाद मेरे दोस्त।’’
बता दें कि, विनोद खन्ना की 77वीं बर्थ एनिवर्सरी पर महेश भट्ट और सायरा बानू समेत बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रेटी ने दिवंगत अभिनेता को याद किया है। विनोद खन्ना के करियर की बात करें ,तो उनका जन्म आज है कि 06 अक्टूबर 1946 को पेशावर में हुआ था। विनोद ने 60 के दशक के अंत में फिल्मों डेब्यू किया था और 70 के दशक के आते-आते वे सुपरस्टार बन गए थे। विनोद खन्ना का निधन 27 अप्रैल 2017 को हुआ था।

