Mahesh Bhatt Reveals Parveen Babi Was Married: अभिनेत्री परवीन बॉबी 70 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा जगत की एक बेहद लोकप्रिय फिल्म स्टार थीं। हालाँकि परवीन का निजी जीवन दुखों से भरा था क्योंकि वह एक मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं। परवीन बाबी के अफेयर के किस्से अक्सर उस वक्त अखबारों की सुर्खियों में रहते थे। वो निर्देशक-निर्माता महेश भट्ट के साथ भी रिश्ते में थीं, जबकि महेश भट्ट उस वक्त विवाहित थे। हाल ही में महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में परवीन के साथ अपने संबंध के बारे में खुलकर बात की और यह भी खुलासा किया कि वह शादीशुदा थीं, और उन्हें इस बारे में उन्हे बहुत बाद में पता चला था।
महेश भट्ट ने हाल ही में बीबीसी न्यूज़ हिंदी को दिए इंटरव्यू ये सारी बातें की हैं। मिस्टर भट्ट ने परवीन बाबी की शादी के बारे में बताया कि उसकी शादी के बारे में मुझे बाद में पता चला जब हम पहले से रिलेशनशिप में थे। जब उनकी माँ जूनागढ़ से आती थी तो कभी-कभी इस बारे में चर्चा करती थी, तब तक हम रिलेशनशिप में थे। मैं उसके साथ रह रहा था। तो फिर चर्चा हुई कि उसकी एक बार शादी हो चुकी है और फिर वह आदमी पाकिस्तान चला गया।
महेश भट्ट ने आगे कहा कि बाद में जब वो कारा फिल्म फेस्टिवल के लिए पाकिस्तान गए थे, तो उन्हें बताया गया कि वहां एक आदमी जो परवीन का पति है जो उनसे मिलना चाहता है। फिल्म मेकर ने इस पर जोर देकर कहा कि मुझे बताया गया कि कोई आपसे मिलना चाहता है, लेकिन मैं उससे किन्ही वजहों से नहीं मिल सका। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं उससे नहीं मिलना चाहता था, लेकिन किसी तरह यह काम नहीं कर पाया। मैं सोचता था, वह मुझसे क्यों मिलना चाहेगा? मैं ऐसा व्यक्ति नहीं था जो किसी के लिए अपना दरवाज़ा बंद कर दूं।
आपको बता दें कि परवीन बॉबी अपने करियर के शिखर पर थीं जब उनकी मुलाक़ात 1977 में महेश भट्ट से हुई थी। उस समय महेश की शादी किरण भट्ट से हुई थी, जबकि परवीन का कबीर बेदी से ब्रेकअप हुआ था। जानकारी के मुताबिक महेश और परवीन करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। परवीन 2005 में अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उनकी उम्र 55 साल थी। परवीन को लेकर महेश भट्ट ने फिल्म अर्थ बनाई थी, जो बहुत कामयाब हुई थी। इसके बाद कंगना रनौत को लेकर वो लम्हे भी बनाई, जिसमें कंगना के अलावा शाइनी आहूजा और शाद रंधावा लीड में थे।

