Mahendra Kapoor Reacts To Mohammed Rafi: 50, 60 और 70 के दशक में मुकेश,मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसे लीजेंड्री गायक कलाकारों के बीच में महेंद्र कपूर ने अपनी आवाज़ से लोगों को दीवाना बना लिया था। महेंद्र कपूर ने पहली बार सी.रामचंद्र के संगीत से सजी फिल्म नवरंग के लिए आधा है चंद्रमा रात आधी गाना रिकॉर्ड किया था। वी शांताराम की इस फिल्म के गाने को तब काफी मकबूलियत हासिल हुई थी। इसके बाद तो महेंद्र कपूर की आवाज़ के दीवाने लोग हो गए थे। बीआर चोपड़ा की फिल्मों के पंसदीदा गायक बने महेंद्र कपूर ने बाद में मनोज कुमार की कई फिल्मों में अपनी आवाज़ दी और भारत कुमार की आवाज़ के रूप में मशहूर हुए। लहरें से खास बातचीत में महेंद्र कपूर ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वो पहले ऐसे गायक थे जिन्होने पॉप एलबम में सिंगिंग की थी।
लहरें से इस बातचीत के दौरान महेंद्र कपूर ने कहा कि वो बचपन से ही मोहम्मद रफी साहेब से गाना सीखते रहे हैं और उनके जैसा गाने की कोशिश करते रहे हैं। लेकिन कभी उन्होने मोहम्मद रफी को अपनी प्रतिद्वन्दी नहीं माना। वो तो उनकी प्रेरणा और आदर्श थे। इसी बातचीत में महेंद्र कपूर ने अपने उन गुरूओं के बारे में भी खुलासा किया, जिनसे उन्होने संगीत व गायन की शिक्षा ली थी। मशहूर पार्श्व गायक ने ये भी खुलासा किया कि कैसे उन्होने उस समय हुई मरफी सिंगिंग प्रतियोगिता जीती और फिर उन्हे संगीतकारों ने अपनी अपनी फिल्मों में ब्रेक दिया। महेंद्र कपूर ने कहा कि इसी के तहत उन्हे नौशाद साहब ने अपनी फिल्म सोहनी महिवाल के लिए और सी.रामचंद्र ने नवरंग के लिए गाना गवाया और फिर धीरे धीरे उन्होन अपनी गायकी से एक अलग मुकाम बनाया।
उस जमाने के मशहूर निर्माता निर्देशक बीआर चोपड़ा की फिल्मों धूल का फूल,हमराज,वक्त,निकाह,अवाम,महाभारत सीरियल आदि के लिए गाने गाए। इनमें कई गाने काफी मकबूल हुए। मनोज कुमार की फिल्मों में भी फिर महेंद्र कपूर ने कई गाने गाए। जिनमें मेरे देश की धरती,है प्रीत जहां की रीत सदा आदि गाने काफी लोकप्रिय हुए थे और आज भी 15 अगस्त व 26 जनवरी पर अक्सर यही गाने बजते हुए हमें सुनाई देते हैं। महेंद्र कपूर की इस पूरी बातचीत को देखने के लिए आप लहरें पॉडकास्ट का यूट्यूब चैनल क्लिक कर सकते हैं। या फिर नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके भी गायक महेंद्र कपूर का पूरा इंटरव्यू देख सकते हैं।
ये भी पढ़े: Salman Khan ने Sajid Nadiadwala को किया बर्थडे विश, ‘Sikandar’ के नए सरप्राइज की ओर किया इशारा

