Asian Excellence Awards 2022: माधुरी दीक्षित ने रेड कारपेट पर बिखेरा अपने हुस्न का जादू, इन सितारों का भी दिखा शानदार अंदाज

एशियन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022 हाल ही में नोवोटेल मुंबई जुहू बीच में आयोजित किया गया था। रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज वॉक किया।

Asian Excellence Awards 2022: एशियन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022 हाल ही में नोवोटेल (Novotel Hotel) मुंबई जुहू बीच में आयोजित किया गया था। रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज वॉक किया। बॉलीवुड और टेलीविज़न के कई सेलेब्स ने बहुत ही स्टाइलिश अवतार में इस इवेंट में शामिल हुए।

इसी के साथ ही वेब सीरीज द फेम गेम में नजर आ चुकीं बॉलीवुड डीवा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ग्रीन एथनिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वह इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। हरे रंग के स्लीवलेस टॉप और पैंट में एरिका फर्नांडेस (Erica Fernandes) सिंपल लेकिन स्टनिंग लग रही थीं।

पुरस्कार समारोह में एरिका फर्नांडीस, आमिर अली, राजीव अदतिया, चाहत खन्ना, स्वप्निल जोशी और कीकू शारदा जैसी कई हस्तियों ने शिरकत की। उनमें से कुछ ने पुरस्कार भी जीते।

टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर आमिर अली क्रीम सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। एक्टर ने पपराजी को तस्वीरों के लिए अलग-अलग स्टाइलिश पोज़ देते नजर आये।

ये भी पढ़ें: Delhi Commission: यामी गौतम धर और नेहा धूपिया ने किया दिल्ली महिला आयोग का दौरा, जानिए क्या है मांजरा

Latest Posts

spot_img

you may like