Singer Lucky Ali ने अपने इस विवादित पोस्ट के लिए मांगी माफी, बोले हिंदू भाई बहनों से है मोहब्बत

गुजरे जमाने के कॉमेडियन महमूद अली के बेटे लकी अली आज कल एक विवाद में फंस गए हैं। हालाकि उन्होने गलती का एहसास होने पर तुरंत माफी मांग ली है

Lucky Ali Apologises For His Post: गुजरे जमाने के कॉमेडियन महमूद अली के बेटे लकी अली आज कल एक विवाद में फंस गए हैं। हालाकि उन्होने गलती का एहसास होने पर तुरंत माफी मांग ली है, लेकिन उनके इस विवादित पोस्ट ने सोशल मीडिया पर पारा गर्म कर दिया था। लकी अली ने हाल ही में अपने फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट शेयर की थी। जिसके लिए फेसबुक पर उन्हे नफरत भरे कमेंट्स मिल रहे थे।

लकी अली ने अपने फेसबुक पर लिखे पोस्ट में कहा था कि ब्राह्मण शब्द ब्रह्मा से आया है। जो अब्राम से लिया गया है। ये अब्राहम या इब्राहिम से आता है। ब्राह्मण सभी राष्ट्रों के पिता इब्राहिम अलैहिससलाम का वंश हैं। तो फिर हर कोई बगैर लॉजिक के बहस क्यों कर रहा है।

सिंगर लकी अली की इस पोस्ट से हर कोई नाराजगी जता रहा है। विवाद बढ़ता देख सिंगर ने अपने ये फेसबुक पोस्ट डिलीट करके माफी मांग ली है। लकी अली ने लिखा है कि उनका उद्देश्य केवल समाज के कई वर्गों के लोगों को एकजुट करना है नफरत फैलाना नहीं। लकी अली ने आगे लिखा है कि मुझे अपनी पिछली पोस्ट पर हुए विवाद का एहसास है। मेरा इरादा किसी के बीच संकट या गुस्सा पैदा करने का नहीं था और मुझे इसका अफसोस है। मेरा इरादा हम सभी को एक साथ लाने का था, मैं जो पोस्ट कर रहा हूं उसके बारे में और अधिक जागरूक हो जाऊंगा। मेरे शब्दों ने मेरे कई हिंदू भाइयों और बहनों को परेशान किया है। इसके लिए मुझे गहरा खेद है। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।

आपको बता दें कि लकी अली ऋतिक रोशन की फिल्म कहो न प्यार है के एक गाने से रातो रात स्टार बन गए थे। इसके बाद हिंदी सिनेमा में लकी अली ने कई फिल्मों में शानदार गाने गाए और फिल्म भी बनाई। उनके गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। लकी अब फिल्मों में गाने के बजाए देश विदेश में शोज के जरिए अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन करते हैं।

ये भी पढ़े: फिल्मी Debut से पहले ही Suhana Khan बनी इस इंटरनेशनल ब्रांड का फेस, नेपो किड कह कर ट्रोलर्स ने बनाया निशाना

Latest Posts

spot_img

you may like