यंग ऑडियंस को पसंद आ रही है “Loveyapa” की फ्रेश रोमांटिक स्टोरी, पर बॉक्स ऑफिस पर Badass Ravi Kumar के एक्शन ने लव स्टोरी को पछाड़ा

स्टारकिड्स जुनैद खान और खुशी कपूर की मच अवेटेड फिल्म लवयापा अब रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने पहले दिन की जबरदस्त शुरुआत की है

Loveyapa Box Office Collection Day 1: स्टारकिड्स जुनैद खान और खुशी कपूर की मच अवेटेड फिल्म लवयापा अब रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने पहले दिन की जबरदस्त शुरुआत की है। खबरों की माने तो बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना ली है। फिल्म को ज़बरदस्त वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है, जिससे थिएटर्स में यंग ऑडियंस उमड़ रही है। इसकी मॉडर्न लव स्टोरी और आज के दौर के रिश्तों पर नया नजरिया लोगों को खूब पसंद आ रहा है, खासकर युवाओं के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म को हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार से जबरदस्त टक्कर मिल रही है।

लवयापा ने Gen Z ऑडियंस के दिलों में खास जगह बना ली है! फिल्म में आज के दौर के रिश्तों को जिस रियल और ईमानदार तरीके से दिखाया गया है, उसकी खूब तारीफ हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने दमदार शुरुआत की है और पहले दिन ही ₹1.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है, लोग इसे एक रिलेटेबल और इमोशनल लव स्टोरी बता रहे हैं, जो नई जनरेशन की फीलिंग्स को बखूबी कैप्चर करती है। जुनैद खान और खुशी कपूर की केमिस्ट्री ने इसे और भी खास बना दिया है, जिससे लवयापा यंग ऑडियंस की फेवरेट बन चुकी है! वही दूसरी ओर हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार को लवयापा के मुकाबले दर्शक ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कमाई के मामले में बैडएस रवि कुमार ने पहले दिन लवयापा को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म पहले दिन 2.75 करोड़ का कारोबार किया है।

लवयापा को लेकर दर्शकों की दीवानगी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। थिएटर्स में भीड़ बढ़ रही है, और हर शो में जबरदस्त टर्नआउट देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी, शानदार परफॉर्मेंस और दिल छू लेने वाले म्यूजिक को लेकर क्रिटिक्स और ऑडियंस, दोनों ही जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की एनर्जी, मॉडर्न लव को दिखाने का अंदाज और जेन-जेड ऑडियंस से इसका कनेक्शन इसे और भी खास बना रहा है। लवयापा सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं, बल्कि इमोशंस और रियल लाइफ रिलेशनशिप्स की एक खूबसूरत झलक है, जिसे देखने के बाद हर कोई खुद को इससे जोड़ पा रहा है।

7 फरवरी 2025 को रिलीज़ हुई लवयापा की थिएटर्स में मजबूत पकड़ बनी हुई है, और फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही ये फिल्म इस साल की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्मों में से एक बन गई है।

ये भी पढ़े: Salman Khan ने भतीजे Arhaan Khan के शो में की दिल खोलकर बातें, लव लाइफ व परिवार के साथ बॉन्डिंग पर इमोशनल हो गया…

Latest Posts

spot_img

you may like