Lovekesh Kataria & Vishal Pandey’s Clash In Bigg Boss: जैसे जैसे बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का फिनाले करीब आता जा रहा है। घर में प्रतियोगियों का लगातार एविक्शन और नये ड्रामे ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। दीपक चौरसिया, सना सुल्तान और वाइल्ड कार्ड एंट्री पाने वाले अदनान शेख के घर से बाहर होने के बाद अब बचे प्रतियोगियों के बीच का मुकाबला काफी रोचक हो गया है। तभी तो देखिए ना, घर में अब दोस्तों के बीच भी तकरार होने लगी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक अब ट्राफी के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक विशाल पांडेय और लवकेश कटारिया के बीच तू तू मैं मैं देखने को मिल रही है।
जानकारी के मुताबिक अरमान मलिक और कृतिका मलिक के मामले को लेकर घर से बाहर हुए अदनान शेख ने विशाल और लव के बीच फूट का जो बीज बोया था। उसका असर अब देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लवकेश और विशाल एक दूसरे से फाइट करते हुए देखे जा सकते हैं। मेकर्स ने जो ताजा वीडियो शेयर किया है। उसके मुताबिक लवकेश कटारिया विशाल से बात करने के लिए जाते हैं लेकिन विशाल लव में खाना बनाने को लेकर तीखी बहस शुरू हो जाती है और दोनों एक दूसरे से बातचीत करना बंद कर देते हैं। विशाल और लव की इस जुबानी फाइट को घर के बाकी सदस्य बड़े ही हैरानी से देखने लगते हैं।
दरअसल इस लड़ाई की शुरूआत राशन टास्क के दौरान हुई और चाय व दूध को लेकर बात का बतंगड़ बनते हुए देर नहीं लगी। इसमें रणवीर शौरी के बाद विशाल और लव एक दूसरे से बहस करने लगते हैं और फिर दोनों के बीच बातचीत बंद हो जाती है। अब देखना ये है कि विशाल पांडेय और लव कटारिया की दोस्ती क्या वाकई में खतरे में है। या फिर दर्शकों की शो के प्रति उत्सुकता बनाए रखने के लिए मेकर्स ने कोई नई चाल चली है। अब ये तो आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा, पर इतना तो जरूर है अब घर में इस तरह की हलचल और बढ़ सकती है।
इस बीच लवकेश कटारिया और विशाल पांडेय के इविक्शन की खबर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इसके पीछे कहा जा रहा था कि मेकर्स ने गलती से विशाल पांडेय का इविक्शन सोशल मीडिया पर डाल दिया था। जिसे लेकर यूजर्स भी काफी गुस्से में थे। बाद में उस पोस्ट को हटा भी दिया गया। अब देखना ये है कि शिवानी कुमारी, विशाल पांडेय और लवकेश कटारिया में से कौन सेव होता है। रिपोर्ट्स की माने तो शिवानी ने इम्युनिटी टॉस्क जीत लिया है और इस तरह से विशाल और लव नॉमिनेट हो गए हैं। अब इसमें कितनी सच्चाई है, ये तो हमे आने वाले एपिसोड में देखने को मिल जाएगा।

