Satish Kaushik की यह आखिरी वेब-सीरीज हुई रिलीज, फैंस ने बोली यह बात

Satish Kaushik: दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक जिनका हाल में निधन हुआ। उनकी आखिरी वेब-सीरीज को आज रिलीज कर दिया गया है। सतीश कौशिक की आखिरी वेब-सीरीज ‘पॉप कौन’ को आज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज को दर्शकों के मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं।

ट्विटर पर एक यूजर ने पॉप कौन का रिव्यू करते हुए लिखा कि, ‘’हेरा फेरी 4 को भगवान बचाए फरहाद सामजी का “पॉप कौन?” सीरीज बहुत लंबी है, इसमें जबरदस्ती हंसाने की कोशिश की गई है। बीच-बीच में हल्की-फुल्की हंसी आती है।’’ वहीं एक दूसरे यूजर ने भी इस सीरीज को बेकार बताते हुए लिखा कि, ‘’और इस तरह फरहाद सामजी ने एक बार फिर से ह** दिया है। सबसे बड़े हास्य कलाकारों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।’’ 

हालांकि एक यूजर ने इस सीरीज की तारीफ और दिवंगत सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा कि,’’व्हाट अ फन लाइट हार्टेड एंड ह्यूमरस शो पॉप कौन फरहाद_समजी सर अमेजिंग ट्रूली। जिस तरह से आपने इसे इतना हल्का बनाया है। सीजन 2 का बेस्रबी से इंतजार है।सभी अभिनेता असाधारण थे। सच में सतीश जी को बहुत याद करेंगे, ऐसे शो ओटीटी पर कम ही देखने को मिलते हैं।’’

बता दें कि, वेब-सीरीज ‘पॉप कौन’ एक कॉमेडी शो है। इस सीरीज को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस सीरीज में कुणाल खेमू, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में है। इसके अलावा सतीश कौशिक, जैमी लीवर, नुपूर सेनन  और चंकी पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस कॉमेडी सीरीज को दर्शकों और क्रिटिक्स के मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं। हालांकि,यह सीरीज फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलीब्रेटीज को पसंद आई है। इस सीरीज की तारीफ अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री कृति सेनन ने भी की है।

आपको बता दें कि, दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की यह आखिरी वेब-सीरीज थी। उन्होंने ने भी इस सीरीज में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। सतीश कौशिक जी का निधन इसी महीने की तारीख 08 मार्च 2023 को हुआ था। उनका निधन हार्ट अटैक आने से हुआ था। सतीश 66 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग काफी भावुक हो गए थे।

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को पसंद आई Rani Mukerji की Mrs Chatterjee Vs Norway, एक्ट्रेस की तरफ में बांधे पुल

Latest Posts

spot_img

you may like