बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी नंबर वन जोड़ियां में से एक है। जब भी इन दोनों कलाकारों ने एक साथ काम किया है। फिल्म सिनेमाघर में खूब चली। फिर चाहे वो ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ हो या फिर ‘कभी खुशी कभी गम’ हो। इसी बीच हम बात करेंगे फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में जिन्हे इस फिल्म से कम उम्र में ही बड़ी सफलता मिल गई थी। तो चलिए जानते हैं इस नन्ही बच्ची के बारे में..
छोटी सी उम्र में कमाया नाम
बता दें फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में शाहरुख खान और काजल के अलावा अनुपम खेर, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, सलमान खान जैसे कलाकारों ने काम किया। इसी फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आई छोटी सी बच्ची ने भी हर किसी का दिल जीत लिया था। इस प्यारी सी बच्ची ने शाहरूख और रानी मुखर्जी की बेटी का किरदार निभाया था। छोटी सी उम्र में बच्ची ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था।
बता दे इस बच्ची का नाम सना सईद है जो अब बड़ी हो गई है। सना छोटी से उम्र में ‘कुछ कुछ होता है’ के अलावा ‘बादल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी थी। उन दिनों वह बड़े बड़े कलाकारों के साथ काम करती दिखी।
अब कहां है एक्ट्रेस?
जहां सना ने बचपन में ही लाइमलाइट हासिल कर ली थी तो बड़े होकर भी वह एक्टिंग में ही आगे बढ़ी। लेकिन उन्हें जितनी लोकप्रियता मिलनी चाहिए थी उतनी लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाई। उन्हें पिछले दिनों कुछ ‘डांस रियलिटी शो’ और करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में देखा गया था लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद वह इंडस्ट्री से गायब है।
बता दे सना सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीर साझा करती रहती है। खासकर वह अपने बोल्ड लुक के लिए काफी चर्चा में रहती है। रिपोर्ट की माने तो सना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साबा वोनॉर से सगाई कर ली और वह लॉस एंजेलिस में ही रहती है।
ये भी पढ़ें: जब Shahrukh की इस फिल्म से रातोंरात बाहर कर दी गई थीं Aishwarya, Salman बने थे वजह!

