सोशल मीडिया का दौर है, ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ ग्लैमरस इंडस्ट्रीज से जुड़े सितारे भी सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते हैं। जहां यह अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते हैं तो कई अपनी तस्वीरें साझा कर फैंस को खुश कर देते हैं। इसी बीच कॉमेडी की दुनिया का राजा कहे जाने वाले मशहूर एक्टर के बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है, लेकिन इस बच्चे को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है। तो चलिए जानते हैं वायरल तस्वीर में नजर आ रहा है यह बच्चा कौन है?
कौन हैं ये बच्चा?
वैसे कॉमेडी के फैन तो इस बच्चों को एक ही नजर में पहचान गए होंगे क्योंकि यह बच्चा कॉमेडी का किंग कहा जाता है और काफी लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव है। इन्होंने जहां कई फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई तो बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार से भी इनका गहरा नाता है। इसके अलावा इन्होंने टीवी पर भी खूब नाम कमाया तो ओटीटी की दुनिया में भी अपना जादू चला चुके हैं। दरअसल तस्वीर में नजर आ रहा है यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता कृष्णा अभिषेक है।
गोविंदा से हैं खास रिश्ता
जी हां.. वही कृष्णा अभिषेक जो अपनी कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर है। कपिल शर्मा के शो में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा ने कई शोज में कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता है। इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। बता दे अभिषेक बच्चन से लेकर अक्षय कुमार जैसे टॉप अभिनेता के साथ काम कर चुके कृष्णा अभिषेक सुपरस्टार गोविंदा के भांजे है। गोविंदा और कृष्णा एक दूसरे के बहुत करीब है हालांकि कुछ वक्त से इन दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं।
बता दें कृष्णा ने अपने करियर में ‘बोल बच्चन’, ‘तेरी भाभी है पगले’, ‘क्या कूल है हम’, ‘दो चेहरे’, ‘इंटरटेनमेंट’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’, ‘कॉमेडी सर्कस’,’ द कपिल शर्मा शो’ जैसे कॉमेडी शोज में काम किया। इसके अलावा वह ‘बू सबकी फटेगी’ सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें: जब लेट आने पर Govinda पर भड़क गए थे अमरीश पुरी, सरेआम जड़ दिया था थप्पड़!

