Khufiya में Wamiqa Gabbi के से*स सीन पर KRK ने कहा कि गरीब घर की लड़कियों को यह सब करना पड़ रहा है और सरकार सो रही है

KRK On Wamiqa Gabbi S*x Scene In Khufiya: हाल ही में विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘खुफिया’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और इस फिल्म में वामिका गब्बी और अली फैजल का इंटीमेट सीन काफी वायरल हो रहा है। इस इंटीमेट सीन को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। इस इंटीमेट सीन में वामिका गब्बी और अली फैजल सेमी-न्यूड दिखाए गए हैं। अब इसी इंटीमेट सीन सीन पर फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने तंज कसा है। कमाल ने ओटीटी पर बढ़ रही इस तरह की अश्लीलता पर तंज कसते हुए केंद्र सरकार और  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  पर निशाना साधा है। 

कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वामिका गब्बी और अली फैजल का इंटीमेट सीन साझा करते हुए लिखा कि, ‘’यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा कंटेंट सभी ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज हो रहा है और सरकार और अनुराग ठाकुर सो रहे हैं। कुछ गरीब परिवार की लड़कियां ऐसी अश्लील फिल्में कर रही हैं। यह भारतीय संस्कृति का विनाश है।’’ 

कमाल के इस ट्विट पर यूजर्स भी अपनी सहमति जता रहे हैं। एक यूजर ने कमाल के इस ट्विट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि, ‘’अनुराग जी से अनुरोध है कि कार्रवाई करें…. आप लोग संस्कृति की बात करते हैं फिर ये सब क्या हैं… धन्यवाद कमाल आर खान इसे साझा करने के लिए भाई.. मैं इसे देखने वाला था लेकिन अब यह सीरीज  नहीं देखूंगा।’’ वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अब पो*र्न विडियो देखने के लिए किसी  *** साइट की जरूरत नही रही बस कोई ott प्लेटफार्म  पर ऐसी मूवी देख लो ….कुछ समय पहले  देश की सरकार पो*र्न साइट को बैन कर रही थी  वो तो हुई नहीं अब तो ott के जरिए हर घर में पो*र्न  पहुंच रही ये  बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है …! किधर है सेंसर बोर्ड…?’’

इसके अलावा एक और यूजर ने कमाल के इस ट्विट पर सहमति जताते हुए लिखा  कि, ‘’कभी कभी आप सही बात भी करते हो.. प्रशंसनीय। सरकार को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।’’

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan ने इस कारण से Border 2 ठुकराई,  Suniel Shetty के बेटे Ahan Shetty भी फिल्म में आ सकते हैं नजर

Latest Posts

spot_img

you may like