KRK ने Vaani Kapoor के चेहरे को लेकर बोली यह बड़ी बात

KRK-Vaani Kapoor: अपने आप को खुद को फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा एक्टर, प्रोड्यूसर, निर्देशक और फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान जोकि अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने इस बार बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री वाणी कपूर की चेहरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने वाणी कपूर समेत बॉलीवुड की अन्य एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर और अनुष्का शर्मा के चेहरे को लेकर भी तंज कसा है। 

कमाल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से दो ट्वीट करते हुए इन एक्ट्रेस के चेहरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने ने पहला ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’मैं समझता हूं कि अनुष्का शर्मा अच्छी दिखने वाली लड़की नहीं हैं, इसलिए उन्होंने चेहरे और होठों की सर्जरी करवाई। लेकिन कैटरीना, वाणी कपूर और श्रद्धा कपूर जैसी खूबसूरत लड़कियों को सर्जरी कराने की जरूरत क्यों पड़ती है? यह उचित नहीं है।’’

इसके अलावा उन्होंने दूसरा ट्वीट करते हुए वाणी कपूर के चेहरे को लेकर एक और बड़ी बात बोल दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’वाणी कपूर बहुत ही खूबसूरत लड़की थी। अगर उसने कई सर्जरी से अपना चेहरा खराब कर लिया है तो कोई कुछ नहीं कर सकता। मैं उनकी पहली फिल्म में उनके लुक की बात कर रहा हूं।’’ 

अब कमाल के इस ट्वीट पर यूजर्स भी अनपी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मैं इस बात से सहमत हूं। शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन फिर उसने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली और अब वह देखने में अच्छी नहीं लगती है।’’ वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’सर्जरी के बाद वह वाणी कपूर नहीं बल्कि वाना कपूर की तरह लगनी लगी है।’’ इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’सही बात। सुंदर चेहरा औसत चेहरे में बदल गया।जैसे रिवर्स फेयर एंड लवली का 10 पॉइंट से 1 पॉइंट में परिवर्तन हो गई।’’

 बता दें कि, अभिनेत्री वाणी कपूर ने बॉलीवुड में साल 2013 में आई फिल्म शुद्ध देशी रोमांस से फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद ही उन्होंने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। सर्जरी को लेकर फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था।

ये भी पढ़ें: फिल्म Bholaa में South की इस खूबसूरत एक्ट्रेस का आइटम सॉन्ग देखने को मिलेगा

Latest Posts

spot_img

you may like