KRK ने साउथ के एक्टर्स को बताया मानसिक रूप से परेशान, बोले Prabhas ने पिछले पांच सालों में कोई ढंग की फिल्म नहीं दी है और Salaar को देखकर प्रोड्यूसर डिप्रेशन में चले गए हैं

KRK Calls South Actors Mentally Disturbed: फिल्म इंडस्ट्री के विवादित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान जोकि अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों में बने रहते हैं, उन्होंने इस बार साउथ के एक्टर्स को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। कमाल ने साउथ के एक्टर्स को मानसिक रूप से परेशान बता दिया है। इसके अलावा कमाल ने पैन इंडिया स्टार प्रभास को लेकर भी एक विवादित बयान दिया है। 

कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साउथ के एक्टर्स पर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’साउथ के ये सारे अभिनेता लालची हैं! वे मानसिक रूप से परेशान हैं, इसलिए वे सभी पैन इंडिया सुपरस्टार बनना चाहते हैं। किच्चा सुदीप  उन्होंने हिंदी में इतनी सारी फिल्में रिलीज की हैं और कु** भी उनकी कोई फिल्म देखने नहीं गए। हिंदी दर्शकों को नहीं पता कि वह कौन है। और आख़िर यह लड़का  कार्तिक गौड़ा कौन है? हम उनकी फिल्म देखेंगे? आ थू!’’ 

कमाल के इस विवादित ट्विट पर अब उन्हें यूजर्स लताड़ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’वाह, प्रतिभाशाली अभिनेताओं के प्रति ऐसी नकारात्मकता और अनादर देखना दुखद है। नफरत फैलाने के बजाय, आइए सिनेमा की विविधता की सराहना करें और उन अभिनेताओं का समर्थन करें जो हमारा मनोरंजन करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।’’  इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि,  ‘’अगर वो मूवी रिलीज कर रहे है तो ये तो अच्छी बात है जिनको देखना होगा देख लेंगे।’’

इस ट्विट के अलावा कमाल ने प्रभास पर भी एक विवादित ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’अभिनेता प्रभास का इतिहास ख़राब फ़िल्में बनाने का रहा है। उन्होंने पिछले 5 सालों में एक भी अच्छी फिल्म नहीं बनाई है। सालार देखने के बाद प्रोड्यूसर  डिप्रेशन में चले गए हैं! इसलिए उन्होंने डायरेक्टर से फिल्म को दोबारा शूट करने और दोबारा एडिट करने के लिए कहा है। इसलिए अब ये फिल्म 2024 में ही रिलीज होगी।’’ हालांकि, कमाल के इन दोनों विवादित ट्विट्स पर अभी तक साउथ के किसी भी एक्टर या डायरेक्टर ने किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

ये भी पढ़ें: Fardeen Khan ने इस बात को लेकर अपने फैंस को दिया धन्यवाद, बोले इस तरह से प्यार देते रहिए

Latest Posts

spot_img

you may like