KRK ने Elvish Yadav को कहा झंडू बाम, बोले अब मैं जल्दी ही इसकी रेल बनाने वाला हूं

KRK called Elvish Yadav Zandu Balm: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव इस समय सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। इस शो को जीतने के बाद एल्विश काफी खुश हैं और वहीं दूसरी ओर उनके फैंस भी उनक जीत से काफी खुश हैं। इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री के विवादित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने एल्विश यादव को कुछ आपत्तिजनक शब्द बोल दिए हैं। 

कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एल्विश यादव को आपत्तिजनक शब्द बोलते एक ट्विट किया। कमाल ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’मुझे कल ही पता चला कि कोई झंडू बाम एल्विश यादव भी एक यूट्यूबर  हैं और उन्होंने लुक्खों का शो ओटीटी बिग बॉस जीता है। फिर मैंने उसका वीडियो देखा, जहां वह सभी महिलाओं को गाली दे रहा है। अब मैं जल्दी ही इसकी रेल बनाने वाला हूं।’’ कमाल के इस ट्विट पर एल्विश यादव ने अभी तक किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, एल्विश के फैंस जरूर कमाल की टांग खीचाई करने में लगे हुए है। एल्विश के फैंस अब कमाल आर खान के इस ट्विट पर चेतावनी दे रहे हैं। 

एक फैन ने कमाल के लताड़ते हुए कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’भाई ये गलत पंगा मत ले, ये केवल गाली ही नहीं देगा ढूंढ के पे** भी देगा।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’एल्विश यादव से पंगा सोच समझ के लेना बहुत महंगा पड़ेगा।तुम्हारे भाई सलमान खान  भी उसके सामने घुटन टेक दिये।

काहे अपने खुद के पेट पर लात मार रहे हो। शांति से बैठ कर अपने 2 पैसे की समीक्षा करें।’’ एक और फैन ने कमाल आर खान को चेतावनी देते हुए लिखा कि, ‘’क्यूं अपना बच्चा खूचा कैरियर खत्म करना चाहता है।’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अबे सड़कछाप जिसकी खुद की गाड़ी खटारा हो, वो क्या दूसरो की रेल बनाएगा।’’ अब देखते हैं कि एल्विश यादव कमाल आर खान के इस आपत्तिजन ट्विट पर किस प्रकार की प्रतिक्रिया देते हैं। 

ये भी पढ़ें: Sidharth Malhotra ने जब अपनी इंडियन आर्मी की यूनिफॉर्म से धूल साफ की, तो ऑफिसर बोले इसे साफ क्यों कर रहे हो, यह हमारे देश की मिट्टी है?

Latest Posts

spot_img

you may like