KRK ने Dream Girl 2 को कहा गरीब फिल्म, बोले ऐसी कहानी कई फिल्मों में दिखाई गई है

KRK called Dream Girl 2 a bad film: बॉलीवुड के सुपरस्टार आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली रही है। इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री के विवादित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने आयुष्मान खुराना और अनन्या  पांडे की इस फिल्म को खराब फिल्म बता दिया है। 

कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म को लेकर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’अभी-अभी #DreamGirl2 देखी और यह इतनी ग़रीब फ़िल्म है कि एकता कपूर के टीवी धारावाहिकों की गुणवत्ता इस फ़िल्म से कहीं बेहतर है। यह समय, धन और ऊर्जा की बर्बादी है। 2023 का संगीत सबसे खराब! इसलिए कृपया इससे बचें।’’

इसके अलावा कमाल ने इसी फिल्म पर एक और ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’बेरोजगार आयुष्मान खुराना को अनन्या पांडे से प्यार है। अनन्या के पिता ने उससे शादी करने के लिए नौकरी ढूंढने और 6 महीने में ₹25 लाख कमाने के लिए कहा। इस कहानी को लोग अब तक 200 फिल्मों में देख चुके हैं तो #DreamGirl2 क्यों देखें?’’ कमाल के इस ट्विट पर यूजर्स भी कमेंट करके इस फिल्म की कहानी की तुलना 90s में अक्षय कुमार और जूही चावला की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ से कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’उन्हें इसका नाम मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी 2 रखना चाहिए था।’’ वहीं एक दूसरे यूजर ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मिस्टर एंड मिसेस खिलाड़ी, परदेसी बाबू।’’ 

हालांकि, एक यूजर ने कमेंट करते हुए इस फिल्म की तारीफ की है। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मैं अभी फिल्म #DreamGirl2 देखकर वापस आया हूं, यह एक बहुत अच्छी फिल्म है, इसे जरूर देखना चाहिए।’’ हालांकि, इस फिल्म को अन्य फिल्म क्रिटिक्स ने काफी अच्छे रिव्यू दिए हैं, वहीं आयुष्मान खान के फैंस को भी यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। बता दें कि, इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा विजय राज, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे दिग्गज एक्टर भी हैं। 

ये भी पढ़ें: Gadar 2 पर पाकिस्तानी एक्टर Moammar Rana ने कहा, अगर हिम्मत है तो Sunny Deol एक बार लाहौर आकर दिखाएं, बोले पाकिस्तानी सैनिकों की…

Latest Posts

spot_img

you may like