कभी स्टारकिड की वजह से फिल्म से बाहर हुईं Kriti, झेले रिजेक्शन, अब इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस, 60 करोड़ का घर!

कृति ने साउथ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई जिसमें वह महेश बाबू के साथ नजर आई थी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सेनन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कृति सेनन अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है और उनकी ज्यादातर फिल्में सफल साबित हुई। कृति काफी लंबे समय से इंडस्ट्री में एक्टिव है और अब वह हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई है। बता दे आज 27 जुलाई को कृति सेनन अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

एक्ट्रेस ने झेले कई रिजेक्शन
बता दे कृति सेनन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 10 साल से भी ज्यादा हो गया है और अब तक वह कई फिल्मों में काम कर चुकी है। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब लोग एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते थे। कई बार वह अपनी बॉडी शमिंग का भी शिकार हो चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि एक कोरियोग्राफर ने उन्हें इतना ज्यादा डांट दिया था कि वह सेट पर रोने लगी थी। इसके अलावा कृति सेनन ने कई रिजेक्शन झेले।

कहा जाता है कि फिल्मों में काम करने के दौरान भी उन्हें कई रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री ने यह भी बताया कि एक समय उन्हें बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म से रातोंरात बाहर कर दिया गया था और किसी अन्य स्टारकिड को ले लिया गया था।

साउथ से शुरू हुआ था करियर
बता दे कृति ने साउथ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई जिसमें वह महेश बाबू के साथ नजर आई थी। इसी बीच उन्होंने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई। यह फिल्म सिनेमा घर में कोई खास नहीं चली लेकिन इसमें कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को पसंद किया गया।

रिपोर्ट की माने तो कृति सेनन वर्तमान में 82 करोड़ की नेटवर्थ की मालकिन है। वह मुंबई के जुहू में 60 करोड रुपए की कीमत के घर में अपने परिवार के साथ रहती है। दरअसल उन्होंने अमिताभ बच्चन का घर किराया पर लिया हुआ है जिसका एक महीने का किराया लाखों में बताया गया है।

ये भी पढ़ें: छोटे शहर से आई इन Tv Actress ने इंडस्ट्री में जमाया अपना सिक्का, फैंस के दिलों पर करती है राज

Latest Posts

spot_img

you may like