Konkona Sen Sharma ने बताया कि उनकी मां Aparna Sen ने  उन्हें क्यों हमेशा Ramayan और Mahabharat को देखने से मना किया?

Konkona Sen  mother  not allowed her to watch Ramayan Mahabharat: बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा जिन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। कोंकणा ने एक से एक बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदकारी से दर्शकों को मनोरंजन किया है। इसी बीच कोंकणा ने बताया है कि उनकी मां और जानी-मानी फिल्म मेकर अपर्णा सेन ने उन्हें कभी भी रामायण और महाभारत को टीवी पर नहीं देखने दिया। 

इस बात का खुलासा कोंकणा ने हाल ही में ‘फिल्म कंपेनियन’ को दिए एक इंटरव्यू में किया है। कोंकणा ने इस बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मेरी मां ने कभी भी मुझे बॉलीवुड और बंगाली मेनस्ट्रीम फिल्मों को देखने नहीं दिया। इसके अलावा, मुझे द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल या सांता बारबरा जैसे अमेरिकी सोप ओपेरा भी देखने की अनुमति नहीं थी। मुझे रामायण और महाभारत भी देखने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि पहले इन महाकाव्यों को खुद पढ़ों, क्योंकि इन महाकाव्यों को  तुम्हें किसी की कल्पना से नहीं जानना चाहिए।  इसके बजाय, हमने बहुत सारा वर्ल्ड  और रीजनल सिनेमा देखा। यहां तक ​​कि जब किताबों की बात आई, मेरे बचपन के एक चरण के दौरान जब मैं विशेष रूप से भारतीय साहित्य पढ़ रही थी,  उन्होंने मुझे इसपर भी रोका और आगे बढ़ने को कहा, मैं काफी आज्ञाकारी बच्ची थी तो मैंने उनकी बात मानी।’’

कोंकणा ने यह भी बताया कि उनकी मां ने उनके बचपन में उनके साथ एक एडल्ट की तरह व्यवहार किया। कोँकणा ने कहा कि, “मैं तो बस एक बच्ची था। फिर भी, जिस तरह से उन्होंने अपना जीवन चलाया और मेरा पालन-पोषण किया। मुझे हमेशा अपनी खुद की एक निश्चित जगह  दी गई। इसलिए, मुझे लगता है, इससे मुझे बहुत मदद मिली।”

कोंकणा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उनके द्वारा निर्देशित वेब-सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ रिलीज हुई थी। एक्टिंग की बात करें, तो वे आखिरी बार फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आईं थी। वे अब अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों में’ नजर आयेंगी। 

ये भी पढ़ें: Arun Govil ने OMG 2 को लेकर हुई कंट्रोवर्सी पर फिल्म का किया बचाव, Akshay Kumar पर बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like