फिल्म Kohram (1999) के एक एक्शन की सीन की Mehul Kumar और एक्शन डायरेक्टर Bhikhu Verma ने ऐसे की थी शूटिंग

फिल्म कोहराम के एक एक्शन सीन की निर्देशक मेहुल कुमार ने एक्शन डायरेक्टर भीखू वर्मा के साथ मिलकर इस तरह से किया था शूट

Kohram On Location Action Scene: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर की लीड भूमिका से सजी फिल्म कोहराम साल 1999 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म हालाकि बॉक्स ऑफिस पर औसत दर्जे की फिल्म साबित हुई थी लेकिन निर्देशक मेहुल कुमार की इससे पहले रिलीज फिल्म मृत्युदाता से इस फिल्म ने बेहतर किया था। अमिताभ बच्चन के साथ ही इस फिल्म में तब्बू का भी अहम रोल था। मजेदार बात ये है कि कोहराम में अभिनेता जैकी श्रॉफ एक कैमियो रोल में थे।

जैकी श्रॉफ ने इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर की छोटी सी भूमिका निभाई थी। जैकी श्रॉफ कुछ लोगों को गिरफ्तार करके ला रहे थे कि बीच रास्ते में ही उनकी वैन को बम धमाके से उड़ा दिया जाता है।जिसमें जैकी श्रॉफ की मौत हो जाती है। इसके बाद इस फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। आज के इस वीडियो में हम आपको इसी सीन की शूटिंग दिखाएंगे, जिसमें निर्देशक मेहुल कुमार और एक्शन डायरेक्टर भीखू वर्मा इस धमाके के सीन की शूटिंग कर रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दूर ऊंची पहाड़ी पर सब कुछ सेट करके मुश्किल हालात में वैन में धमाका किया जा रहा है। कुछ लोग पहाड़ी के इस पार हैं और कुछ लोग उस पार। एक्शन डायरेक्टर भीखू वर्मा बताते हैं कि कैसे उन्होने इस सीन की शूटिंग के लिए प्लानिंग की है और वो क्या फिल्मांने जा रहे हैं।

इस मौके पर मौजूद अभिनेता जैकी श्रॉफ ने लहरें को बताया कि उनका इस फिल्म में एक कैमियो रोल आर्मी ऑफिसर का है। जिसकी इस धमाके में मौत हो जाती है और उसके बाद फिल्म के लीड सितारे के ईर्द गिर्द इस फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। जैकी ने इस फिल्म में काम करने की मुख्य वजह निर्दशक मेहुल कुमार को बताया कि उनकी वजह से वो एक छोटी सी भूमिका इस फिल्म में कर रहे हैं। इस पूरे वीडियो को आप लहरें रेट्रो के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़े: Javed Akhtar ने बताई Manu Bhakar से जुड़े पोस्ट को डिलीट करने की सच्चाई, बोले इस वजह से हुआ ऐसा

Latest Posts

spot_img

you may like