क्या हुआ था मौत की रात? Sushant के सुसाइड ने इंडस्ट्री को दिया तगड़ा झटका, आज भी नहीं उभरे फैंस और परिवार!

सुशांत ने सबसे पहले टीवी के पॉपुलर शो ' किस देश में है मेरा दिल' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'पवित्र रिश्ता' में काम किया जिसके माध्यम से उन्हें घर-घर में सफलता हासिल हुई।

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसा अभिनेता थे जिन्होंने बहुत ही छोटी सी उम्र में दुनिया भर में अपनी पहचान बना ली थी। टीवी दुनिया से निकल कर उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया था लेकिन उनका यह कैरियर एक झटके में बर्बाद हो गया जब उन्होंने सुसाइड कर लिया। एक्टर के सुसाइड से हर कोई हैरान रह गया था। वही उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था तो इंडस्ट्री में भी बवाल देखने को मिला था। आज ही के दिन 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। तो चलिए जानते हैं सुशांत सिंह राजपूत की मौत आखिर कैसे हुई थी?

टीवी से निकल बड़े एक्टर बने सुशांत
21 जनवरी 1986 के पटना में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत पांच बहनों में से सबसे छोटे थे। वह अपनी बहनों के सबसे लाडले थे। सुशांत ने सबसे पहले टीवी के पॉपुलर शो ‘ किस देश में है मेरा दिल’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ में काम किया जिसके माध्यम से उन्हें घर-घर में सफलता हासिल हुई। शो में वह अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत को साल 2013 में फिल्मों ‘काय पो छे’ में काम करने का मौका मिला।

इसके बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘एमएस धोनी’ में काम करके उनके करियर का सितारा चमक उठा। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म से उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी। लेकिन उनकी यह सफलता कुछ दिनों में ही ठहरकर रह गई और इसी बीच 14 जून 2020 को उनका निधन हो गया।

क्या हुआ था सुशांत के साथ?
दरअसल, 14 जून को सुशांत का शव मुंबई के बांद्रा में स्थित फ्लैट में मिला था। मुंबई पुलिस ने सुशांत के निधन का कारण सुसाइड बताया था। हालांकि सुशांत की फैमिली ने कहा था कि उनका मर्डर हुआ है क्योंकि सुशांत ऐसा कभी भी नहीं कर सकते थे। सुशांत को लेकर खुलासा हुआ था कि, उनके हाथों से रातों-रात कई फिल्में छीन ली गई थी जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे।

इस दौरान कई लोगों ने उनका करियर बर्बाद करने की कोशिश की जिसकी वजह से वह परेशान रहने लगे थे। हालांकि जब भी वह मीडिया के सामने आते थे तो हंसते मुस्कुराते ही दिखाई देते थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी अक्सर उनकी खिलखिलाते तस्वीर और मस्ती भरे वीडियो वायरल होते रहते थे लेकिन अचानक उनकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। फैंस से लेकर उनके परिवार को तगड़ा झटका मिला।

अब तक नहीं मिला न्याय
इस दौरान सुशांत के परिवार ने उनके सुसाइड केस की गहरी जांच के बारे में कहा। इसके बाद सरकार ने इस केस को सीबीआई को सौंप दिया। हालांकि अभी तक यह समझ में नहीं आया कि आखिर अभिनेता की मौत किस कारण हुई? बता दे आज भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक रहस्य बनी हुई है। आज भी उनकी फैमिली और फैंस अभिनेता की मौत पर न्याय की मांग कर रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर अक्सर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर वायरल होती रहती है।

ये भी पढ़ें: Madhuri ही नहीं इस हसीना संग भी ‘किसिंग सीन’ करते वक्त खुद पर काबू नहीं कर पाए थे Vinod Khanna!

Latest Posts

spot_img

you may like