जानें क्यों Kartik Aaryan को अगले साल Salman Khan और Ajay Devgn  से टक्कर लेनी पड़ेगी

Kartik Aaryan Salman Khan Ajay Devgn: बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन को अपनी एक फिल्म के लिए देश को दो बडे़ मेगास्टार सलमान खान और अजय देवगन से टक्कर लेनी पड़ेगी। कार्तिक आर्यन को साल 2024 में अपनी फिल्म ‘भुल भुलैया 3’ को लेकर अजय और सलमान से टक्कर लेनी पड़ेगी। 

अजय देवगन और सलमान खान दोनों साल 2024 में दीवाली के मौके पर अपनी फिल्म सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को भी साल 2024 में दीवाली के मौके पर रिलीज की जायेगी। वहीं दूसरी ओर सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम की शादी’ जिसकी घोषणा हाल ही में की गई है, यह फिल्म भी साल 2024 में दीवाली के मौके पर रिलीज की जायेगी। 

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भुल भुलैया 3’ भी साल 2024 में दीवाली के मौके पर ही रिलीज होगी। अब इस हिसाब से देखा जाए तो कार्तिक को दो बड़े मेगास्टार्स की फिल्मों से टक्कर लेनी पडे़गी। वैसे बीच में यह खबर भी आई थी कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ भी अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज की जायेगी। हालांकि, अजय देवगन, अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्मों को अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज किए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। लेकिन यह पक्का है कि कार्तिक की फिल्म ‘भुल भुलैया 3’ को अगले साल दीवाली के मौके पर ही रिलीज किया जायेगा। 

बहरहाल अगर सलमान खान और अजय देवगन की फिल्में भी अगर अगले साल दीवाली के मौकै पर रिलीज होती है, तो बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का जोकि सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, इस फिल्म का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसके अलावा सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम की शादी’ से अभिनेता कई सालों बाद फिर से निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ वापसी करने वाले हैं। यह एक फैमिली फिल्म होगी तो इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों रूझान काफी बढ़ सकता है। वहीं अगर बात करे कार्तिक की फिल्म ‘भुल भुलैया 3’ की तो इस फिल्म को भी लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। अब देखना होगा इन तीनों स्टार्स में से किस स्टार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पायेगी।

ये भी पढ़ें: Saath Nibhaana Saathiya फेम Mohammad Nazim पर एक्स-गर्लफ्रेंड ने लगाए गंभीर आरोप

Latest Posts

spot_img

you may like