इस मजबूरी के कारण Jeetendra ने 70s में अपनी फिल्मों में व्हाइट कपड़े और जूते पहनना शुरू किया था, जोकि बाद में फैशन बन गया 

Know Why Jeetendra Wore White Clothes And Shoes In  70s Films: बॉलीवुड में 70 और 80 के दशक में सुपरस्टार रहे अभिनेता जितेन्द्र अपनी फिल्मों में अपनी अच्छी एक्टिंग के लिए तो प्रसिद्ध थे ही, लेकिन अपने स्टाईल के लिए भी काफी पॉपुलर थे। जितेन्द्र का डांस करने का स्टाईल, सफेद कपड़े और सफेद जूतों को पहनने का स्टाईल उस दौर काफी पॉपुलर था और उस वक्त के युवा इसे खूब फॉलो करने की कोशिश करते थे। लेकिन क्या आपको पता है कि सफेद कपड़े और जूते पहनना जितेन्द्र ने उस वक्त एक मजबूरी के कारण शुरू किया था। जितेन्द्र ने अपने शरीर के वजन के चलते सफेद कपड़ो को पहनना शुरू किया था। 

जितेन्द्र ने सफेद कपड़े और सफेद जूते पहनाना क्यों शुरू किया, इसका खुलासा अभिनेता ने कई सालों पहले  एक कॉमेडी शो में किया था। जितेन्द्र ने बताया था कि उन्हें अपने वजन को लेकर हमेशा  चिंता रहती थी। जितेन्द्र ने कहा था कि,  ‘’काले कपड़े में लोग पतले और फिट दिखाते हैं। लेकिन सफेद कपड़े या क्रीम कलर में  शरीर को थोड़ा भारी दिखता हैं। जवानी में मोटापा खिलता है, इसीलिए मैंने सफेद कपड़े और सफेद पहनना शुरू किया था, जोकि बाद में एक चलन बन गया।’’

बता दें कि, जितेन्द्र ने साल 1967 में आई फिल्म ‘फर्ज’ में सफेद कपड़े और सफेद जूते पहनना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘हमजोली’, ‘मेरे हफसफर’ और ‘नया रास्ता’ जैसी कई हिट फिल्मों में सफेद कपड़े और सफेद जूते पहने थे। जितेन्द्र जिन-जिन फिल्मों में सफेद कपड़े और सफेद जूते पहने थे, वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल रही थी। इसके अलावा जितेन्द्र का यह सफेद कपड़ो और सफेद जूतों वाला लुक उस समय यंग जनरेशन को काफी पसंद आया था और युवाओं ने भी सफेद कपड़े और सफेद जूते पहनने शुरू कर दिया था। 

जितेन्द्र की वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे साल 2021 में आखिरी बार वेब-सीरीज ‘अपहरण’  के सीजन 2 में एक स्पेशल कैमियो करते हुए नजर आए थे, जोकि फैसं को काफी पसंद आया था। 

ये भी पढ़ें: Zeenat Aman ने डेटिंग को लेकर यंग जनरेशन को दी बड़ी सलाह, बोलीं तुरंत हमबिस्तर होने की जरूररत नहीं है, अपने आप को कंट्रोल करना चाहिए

Latest Posts

spot_img

you may like