जानें Jawan में SRK के किरदार का नाम क्या होगा

SRK Jawan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘जवान’ का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो में शाहरुख खान का लुक काफी जबरदस्त लग रहा था। 

इसी बीच अब ‘जवान’ से शाहरुख के किरदार का नाम भी रिवील हो गया है। सूत्रों के अनुसार फिल्म जवान में शाहरुख डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। इन दों किरदारों में से शाहरुख के एक किरदार का नाम राज वर्धन ठाकुर होगा। हालांकि, दूसरे किरदार के नाम के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। बहरहाल इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि फिल्म में शाहरुख के एक किरदार का नाम राज वर्धन ठाकुर है। 

अगर बात करे शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ की, तो इस फिल्म का निर्देशन साउथ के निर्देशक एटली द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में शाहरुख बाप और बेटे का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में साउथ के तीन बड़े एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं। 

शाहरुख की फिल्म जवान में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता विजय सेतुपति, थलापति विजय और अभिनेत्री नयनतारा भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में विजय सेतुपति एक विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। वे इस फिल्म में शाहरुख खान से दो-दो हाथ करते हुए नजर आयेंगे। 

शाहरुख खान को विजय सेतुपति से टकराते हुए देखना काफी मजेदार अनुभव होगा। विजय सेतुपति पहली बार शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन साझा करते हुए नजर आयेंगे। फिल्म जवान से विजय सेतुपति बॉलीवुड में डेब्यू करते हुए नजर आयेंगे। हालांकि, विजय सेतुपति ने वेब-सीरीज ‘फर्जी’ में काम किया है, इसमें में उन्होंने हिंदी की डबिंग खुद अपने आप की है। बहरहाल फिल्म ‘जवान’ में वे हिंदी में खुद डबिंग करेंगे, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। 

शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग जून 2023 तक खत्म होने की उम्मीद है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में 02 जुलाई 2023 को  रिलीज किया जाना है। हालांकि, उम्मीद है कि इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन भी करा जा सकता है और इसी साल क्रिसमस पर भी रिलीज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Tu Jhoothi Main Makkaar ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़, जानें Pathaan का हाल

Latest Posts

spot_img

you may like