Munna Bhai 3 के लिए Sanjay Dutt और Arshad Warsi की वायरल हुई वीडियो का जानिए सच, SRK की Dunki में नहीं होगा कैमियों बल्कि..

Know Truth About  Sanjay Dutt Arshad Warsi Munna Bhai  Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर संजय दत्त और अरशद वारसी की मुन्नाभाई और सर्किट के गेटअप में एक वीडियो काफी वायरल हुई थी। यह दोनों एक्टर  फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ शूटिंग करते हुए नजर आ रहे थे। जिसके बाद इस वीडियो को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि यह दोनों अभिनेता फिल्म ‘मुन्नाभाई 3’ की शूटिंग कर रहे हैं या फिर बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में कैमियो के लिए शूट कर रहे हैं। हालांकि, यह सारी खबरें झूठी हैं और दोनों ही अभिनेता राजकुमार हिरानी के साथ किसी एड को शूट कर रहे थे। 

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार मुन्नाभाई 3 जैसी कोई फिल्म नहीं बन रही है। यह एक अस्पताल के एड की शूटिंग की और बीटीएस वीडियो ऑनलाइन जारी किया गया, जिससे अफवाहें शुरू हुईं हैं। इसके अलावा हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्रों के अनुसार मुन्नाभाई 3 अभी नहीं बनेगी। सूत्रों के अनुसार, “राजकुमार हिरानी और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा के बीच मतभेद के कारण अब तीसरी फिल्म बनने की संभावना बहुत कम है। हिरानी पर लगे मी टू के आरोपों के बाद दोनों को अलग हुए कई साल हो गए हैं। वास्तव में, मुन्ना भाई चले अमेरिका नाम से एक फिल्म आई थी, लेकिन वह जल्द ही बिना किसी कारण के बंद हो गई। स्क्रिप्ट फाइनल हो गई थी और प्री-प्रोडक्शन भी शुरू हो गया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।’’

हालांकि, ‘मुन्नाभाई 3’ के बनने की संभावना को लेकर अभी तक फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन यह तय है कि वायरल वीडियो फिल्म ‘मुन्नाभाई 3’ की शूटिंग का नहीं है और न ही यह वीडियो फिल्म ‘डंकी’ में दोनों अभिनेताओं के कैमियो के लिए है। बता दें कि, ‘डंकी’ को भी राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff की Ganapath के नए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, साउथ की इस बड़ी फिल्म से होगा क्लैश, इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

Latest Posts

spot_img

you may like