Know fans excited for Animal Or Sam Bahadur: इस साल के अंत दिसंबर 2023 की पहली तारीख को दो बड़ी फिल्मों में क्लेश होने जा रहा है। यह दो फिल्में हैं ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’, यह दोनों फिल्में से पहली बार दो यंग सुपरस्टार्स रणबीर कपूर और विक्की कौशल बॉक्स ऑफिस पर क्लेश करेंगे। विक्की कौशल की सैम बहादुर का ट्रेलर दो हफ्ते पहले रिलीज किया गया था और बीते गुरुवार को रणबीर की एनिमल का ट्रेलर रिलीज किया गया। दोनों के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन रणबीर के ट्रेलर को ज्यादा व्यूज मिले। इसी बीच एक फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने दोनों फिल्मों को लेकर एक पॉल किया है, जिसमें रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की की सैम बहादुर पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है।
कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दोनों फिल्में को सिनेमाघरों में देखने का एक पॉल किया। कमाल ने एक ट्विट साझा करते हुए लिखा कि, ‘’फिल्म सैम बहादुर और एनिमल एक ही दिन रिलीज हो रही हैं! आप थिएटर में कौन सी देखेंगे?’’ इसपर यूजर्स ने दोनों फिल्मों को लेकर वोट दिए हैं। तो इस पॉल में एनिमल को देखने के लिए 60% लोगों ने वोट किया, वहीं सैम बहादुर को सिर्फ 17% प्रतिशत लोगों ने। अगर यह आंकड़े देखे, तो यहां पर साफ दिखाई दे रहा है कि लोग रणबीर की ‘एनिमल’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं विक्की की ‘सैम बहादुर’ के लिए रूझान थोड़ा कम दिखाई दे रहा है।
Film #SamBahadur and #Animal are releasing on same day! Which one you will watch in the theatre?
— KRK (@kamaalrkhan) November 21, 2023
हालांकि, विक्की की देशभक्ति फिल्में वाले अभी तक काफी बड़ी हिट रही हैं। विक्की की साल 2019 में आई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी हिट रही थी। इसके अलावा उनकी दूसरी देशभक्ति वाली फिल्म ‘सरदार उधम’ भी ओटीटी पर काफी बड़ी हिट रही थी। इस हिसाब से देखे, तो ‘सैम बहादुर’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। तो अब देखते हैं कि 01 दिसंबर 2023 को इस क्लेश में कौन जीतता है?

