Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का दूसरा सॉन्ग Billi-Billi इस दिन होगा रिलीज

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहला सॉन्ग ‘नईयो लगदा’ हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक साठ मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस सॉन्ग पलक मुच्छल और कमाल खान ने गाया है। इस सॉन्ग का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है। बहरहाल अब सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का दूसरा सॉन्ग ‘बिल्ली-बिल्ली’ रिलीज होने जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार फिल्म के मेकर्स इस सॉन्ग को अगले महीने 02 मार्च को रिलीज करने की सोच रहे हैं। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर 02 मार्च को रिलीज किए जाने की उम्मीद है। यह एक डॉन्स सॉन्ग होगा। हालांकि, इस सॉन्ग को किसने गाया इस बात की आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। 

बता दें कि, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहले सॉन्ग को ‘नईयो लगदा’ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। इस सॉन्ग के वीडियो में सलमान खान के डांस स्टेप्स को काफी ट्रोल किया गया था। इसके अलावा सॉन्ग में पूजा हेडगे के साथ उनकी जोड़ी को भी काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि, ज्यादातर फैंस को यह सॉन्ग पसंद आया था। कुछ फैंस इस सॉन्ग को काफी अच्छा बता रहे हैं और इस सॉन्ग को 90 के दशक के बॉलीवुड के म्यूजिक की तरह बता रहे हैं। फैंस के अनुसार यह सॉन्ग उन्हें 90s के सॉन्ग की याद दिला रहा है।

आपको बता दें कि, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। सलमान खान के अलावा इस फिल्म में  राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, विजेंद्र सिंह और जस्सी गिल भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में यह चारों सलमान खान के छोटे भाईयों का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म से पहली बार पूजा हेडगे और सलमान खान की रोमेंटिक जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: SRK की फिल्म  Baazigar की कहानी का आइडिया इस बड़े एक्टर ने दिया था

Latest Posts

spot_img

you may like