Khesari Lal Movie Andaaz: खेसारी लाल यादव अब बिगबॉस फेम अर्शी खान के साथ भोजपुरी फिल्म में करेंगे रोमांस

Khesari Lal Movie With Arshi Khan: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की भोजपुरी फ़िल्म अंदाज (Andaaz) का मुहूर्त रविवार को किया गया। बिग बॉस फेम अर्शी खान, साउथ ऐक्ट्रेस सोनिका गौड़ा फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आएंगी। मुहूर्त के दौरान ख़ेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरी नई फिल्म ‘अंदाज का मुहूर्त बाबा विश्वनाथ की नगरी में हुआ है। इस फ़िल्म में मेरा किरदार मेरी सभी फिल्मों से काफी अलग है।

दर्शकों को फ़िल्म में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। कमला फिल्म्स क्रियेशन्स की फिल्म के निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। फिल्म के सह निर्माता राम कोमल सिंह यादव, लेखक वीरू ठाकुर और एडिटर दीपक जऊल हैं।

फिल्म में बृजेश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, जे. नीलम, नीलम पांडेय, रवि रंजन, अभिषेक पांडेय, निशा तिवारी और बाल कलाकार आर्यन बाबू भी नजर आएंगे। कैंटोमेंट स्थित एक होटल में हुए मुहूर्त पर भाजपा विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह, राजेन्द्र सिंह, आनंद साहू , हुलास पाण्डेय, राजेश गुप्ता, देव त्यागी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Movie: गोरखपुर में जोरशोर से चल रही है फ़िल्म ‘मैं तेरे इश्क में’ की शूटिंग, पायस और प्रिंस ने सेट पर मचाया धमाल

Latest Posts

spot_img

you may like